By Mahima Sharan06, Feb 2025 09:39 AMjagranjosh.com
क्या लोग उठा रहे हैं आपका फायदा
जरूरी नहीं की आप जिसे दोस्त समझ रहे हैं, वो भी आपको दोस्त ही समझें। कई बार लोग केवल आपका फायदा उठाने के लिए आपके करीब आते हैं। यहां कुछ संकेतों के बारे में बताया गया है, जो दर्शाता है कि आप लोग केवल आपका फायदा उठाने के लिए आपसे दोस्ती कर रहे हैं।
आप 'नहीं' कहने में सक्षम नहीं हैं
अगर लोगों को लगता है कि आपको अक्सर चीजों के लिए 'नहीं' कहने में परेशानी होती है, तो वे आपको एक केवल उपयोग के वस्तु के रूप में समझेंगे।
आप हमेशा बहुत ज्यादा उपलब्ध रहते हैं
अगर आप हर समय लोगों के लिए बहुत ज्यादा उपलब्ध रहते हैं, तो आपको एक डोरमैट की तरह देखा जा सकता है।
आप कभी भी अपने लिए नहीं बोलते
अगर कोई व्यक्ति कभी भी अपने लिए नहीं बोलता है और अपमान या बुरे व्यवहार को चुपचाप सह लेता है, तो लोग केवल फायदा उठाने के लिए उसके साथ रहते हैं।
आप नहीं जानते कि अपना मामला कैसे रखा जाए
क्लियरिटी और फैक्ट स्किल की कमी भी एक व्यक्ति को ऐसे व्यक्ति के रूप में सामने ला सकती जिसका सभी इस्तेमाल करना जानते हैं।
आप बहुत ज्यादा भरोसा करने वाले है
अगर आप लोगों पर बहुत ज्यादा भरोसा करने वाले, लचीले और ऐसे व्यक्ति हैं जिन्हें दूसरों द्वारा किसी दिशा में ले जाए जाने से कोई आपत्ति नहीं है, तो आपको दूसरे लोग आसानी से एक डोरमैट के रूप में देख सकते हैं।
आत्मसम्मान की कमी
एक व्यक्ति जिसके पास बहुत कम या बिलकुल भी आत्मसम्मान नहीं है, वह दूसरों को एक तरह से डोरमैट के रूप में व्यवहार करने की अनुमति देता है।
अगर आपको खुद के अंदर ऐसी कोई आदत दिखती हैं, तो समय रहते उसे सुधार लें। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ