आत्मविश्वास की कमी का संकेत हैं ये 7 लक्षण


By Mahima Sharan26, Aug 2024 08:37 AMjagranjosh.com

कम आत्मविश्वास

कम आत्मविश्वास वाले लोगों में आत्म-सम्मान कम होता है। सफल जीवन के लिए आत्मविश्वास होना बेहद ही जरूरी है। अपने आप पर और अपनी क्षमताओं पर भरोसा होने से आपको पता चलता है कि आप अलग-अलग स्थितियों को कैसे संभाल सकते हैं।

नियंत्रण की कमी

जिन लोगों का आत्मविश्वास कम होता है, उन्हें अक्सर लगता है कि उनके जीवन या उनके साथ होने वाली चीज़ों पर उनका बहुत कम नियंत्रण है। वे अपनी समस्याओं को ठीक करने दूसरों की मदद लेना ज्यादा पसंद करते हैं।

नकारात्मक सामाजिक तुलना

दूसरों से अपनी तुलना करना आत्म-सम्मान को भी नुकसान पहुंचा सकता है। कम आत्म-सम्मान वाले लोग सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने से बचते हैं। वे हमेशा खुद को दूसरों के कम आंकते हैं।

अपनी जरूरत की चीज मांगने में समस्याएं

जब किसी व्यक्ति का आत्म-सम्मान कम होता है, तो उसे अपनी जरूरत की चीज मांगने में परेशानी और शर्मिंदगी हो सकती है।

चिंता और आत्म-संदेह

जिन लोगों का आत्मविश्वास कम होता है, वे निर्णय लेने के बाद भी अक्सर चिंता करते हैं कि उन्होंने गलत चुनाव किया है। वे अपनी राय पर संदेह करते हैं और अपनी पसंद पर अड़े रहने के बजाय दूसरों की राय पर भरोसा कर सकते हैं।

नकारात्मक आत्म-चर्चा

कम आत्मविश्वास के कारण लोग अपनी खूबियों के बजाय अपनी खामियों पर ध्यान देते हैं। सकारात्मक आत्म-चर्चा के साथ खुद को मजबूत बनाने के बजाय, वे हमेशा अपने बारे में कुछ नकारात्मक बातें करते हैं।

असफलता का डर

उन्हें अपनी क्षमताओं पर भरोसा नहीं होता, इसलिए ऐसे लोग सफलता प्राप्त करने की अपनी क्षमता पर संदेह करते हैं।

जीवन में आगे बढ़ना हैं, तो आत्मविश्वास बढ़ाना बेहद ही जरूरी है। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

5 मिनटों में गायब होगा स्ट्रेस, करें ये 7 आसान उपाय