By Mahima Sharan16, Jan 2025 12:42 PMjagranjosh.com
क्या आप हैं एक लीडर
लीडर बनने के लिए कुछ खास क्वालिटी की जरूरत होती है, जो हर किसी के अंदर नहीं होती। लेकिन, कुछ लोग बचपन से ही नेता होते हैं। उनके अंदर कुछ ऐसी खासियत होती हैं, जो सभी को उनकी बात सुनने और मानने के लिए अपनी ओर आकर्षित करती हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ क्वालिटी के बारे में बताएंगे, जो दिखाते हैं कि आपके अंदर छिपा है एक लीडर।
आप सिर्फ तब लीडरशिप दिखाते हैं जब आवश्यक हो
हम सभी ने ऐसे लोगों को देखा होगा, जो जिम्मेदार होने के बावजूद कभी भी इसे दर्शाते नहीं हैं। वे शांत रहते हैं और हर चीजों को नोटिस करते हैं। वे कभी भी अपने राय को एक लीडर की तरह दूसरों पर नहीं थोपते। ये लोग पहले दूसरों की बाते सुनते-समझते हैं और सभी को मौका देने में विश्वास रखते हैं। ऐसे लोग केवल तब ही अपना नेतृत्व दिखाते हैं, जब वाकई में उनका आवश्यकता हो। अच्छे नेता अपनी विशेषताओं को जानते हैं और इसलिए वे परियोजना की भलाई के बारे में कार्य करते हैं न कि खुद के लिए।
उद्देश्य के लिए नेतृत्व करना पद के लिए
महत्वाकांक्षी होना जरूरी है, लेकिन एक अच्छा नेता अपनी ऊर्जा केवल उद्देश्य पर लगाने में विश्वास रखता है। वे कभी भी अपने पद का रौब दूसरों पर नहीं दिखाते। वे जानते हैं कि उनके अंदर वह खुबी है, लेकिन फिर भी वे खुद के प्रयास करने में विश्वास रखते हैं। उनके पास कार्य करने के लिए हमेशा ही एक उद्देश्य होता है।
जिम्मेदारी लेना
एक अच्छा लीडर न केवल जिम्मेदारी लेता, बल्कि वक्त आने पर जवाबदेही के लिए भी तैयार रहता है। ये लोग कभी भी अपने कामों और जिम्मेदारी से नहीं भागते न ही पीछे हटते हैं। एक अच्छा लीडर हंमेशा ही नए चीजें सीखने और गलतियों को सुधारने के लिए तैयार रहता है।
इमोशनल इंटेलिजेंस
एक अच्छा लीडर भावनात्मक तौर पर अपने लोगों के लिए खड़ा रहता है। वे जानते हैं कि कैसे किसी की भावनाओं पर काबू पाना है। इसके साथ ही ये लोग अपनी भावनाओं पर काबू पाना भी जानते हैं। वे लोग आवेग में आकर कभी भी कोई फैसला नहीं करते साथ ही दूसरों की परेशानियों और सीमाओं का सम्मान करते हैं।
अच्छा कम्यूनिकेशन स्किल
अच्छे कम्युनिकेशन स्किल का केवय यह मतलब नहीं है कि आप अपनी बातों को कैसे प्रस्तुत करते हैं, बल्कि इसका मतलब है कि आप दूसरों की बातो को किस तरह से सुनते और समझते हैं। ऐस अच्छा लीडर प्रभावी तरीके से न सिर्फ अपना बात रखता है साथ ही दूसरो के लिए ऐसा वातावरण वारण बनाता है, जिससे वे खुलकर अपनी बातों को बोल सकें।
खुद में सुधार
अच्छा लीडर जानता है कि इस दुनिया में कोई भी सर्वगुण-सम्पन्न नहीं है, इसलिए वे हमेशा सीखने के लिए तैयार रहते हैं। वे सुधार की मानसिकता रखते हैं। अगर उनसे कोई गलती हुई है, तो वे चीजों को परिस्थितियों पर नहीं डालते हैं, बल्कि उससे सबक लेते हैं और सुधारते हैं।
क्या आपके अंदर हैं ये आदतें? शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ