खुद को कम आंकने वालों में दिखते हैं ये 10 संकेत


By Mahima Sharan25, Sep 2024 05:13 PMjagranjosh.com

खुद को कम आंकने वाले लोग

हम में से कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो अपने आप से ज्यादा दूसरों को महत्व देते हैं। आज हम आपको इन लोगों की आदतों के बारे में बताएंगे-

अपने मूल्यों से समझौता करना

आप ऐसे निर्णय लेते हैं जो आपके मूल्यों से मेल नहीं खाते। दूसरों के निर्णय को अहमियत देने के चक्कर में आप अपने असल मूल्यों के साथ समझौता कर लेते हैं।

दूसरों की पसंद को अहमियत देना

आप दूसरों द्वारा पसंद किए जाने को बहुत ज्यादा महत्व देते हैं, भले ही इसके लिए आपको खुद को दबाना पड़े।

ना कहने में संघर्ष करना

आप खुद को बहुत ज्यादा आगे बढ़ाते हैं, अपनी सीमाओं का सम्मान करने के बजाय, दूसरों को निराश करने के डर से डरते हैं।

संघर्ष से बचना

अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के बजाय, आप संघर्ष से बचने के लिए चुप रहते हैं। असल में आप ज्यादा मेहनत नहीं करना चाहते, इसलिए दूसरों की बातों के तुरंत स्वीकार कर लेते हैं।

भावनाओं को दबाना

आप अपनी उदासी, क्रोध या हताशा को दिखाने से बचते हैं। आप दूसरों के सामने आप अपनी फीलिंग्स को दबाना चाहते हैं।

व्यक्तिगत सीमाओं की अनदेखी

आप दूसरों को अपनी सीमाएं पार करने देते हैं, इस डर से कि उन्हें बुरा लग सकता है। यही कारण है कि लोग आपके व्यक्तिगत जीवन के फैसलों में दखलअंदाजी करते हैं।

दूसरों को खुद से ज़्यादा प्राथमिकता देना

आप लगातार दूसरों के आराम और खुशी को प्राथमिकता देते हैं, भले ही इसके लिए आपको अपनी भलाई का त्याग करना पड़े।

अगर आपके अंदर भी ये आदतें हैं, तो समय रहते इन्हें सुधार लें। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

बच्चों के गुस्से को ट्रिगर करती हैं ये आदतें