क्या बातचीत के दौरान बुरा हो जाता है स्वभाव? इन संकेतों से करें पहचान
By Mahima Sharan04, Apr 2025 06:41 PMjagranjosh.com
बात करते समय बुरा व्यवहार करने से बचें
अक्सर कहा जाता है कि हमारे काम शब्दों से ज़्यादा बोलते हैं, और यह सही भी है। अच्छे बातचीत का मतलब सिर्फ़ स्पष्ट और ईमानदारी से बोलना ही नहीं है, बल्कि दूसरों की बात को ध्यान से सुनना भी है।
दूसरों को लगातार बीच में टोकना
जब कोई बात कर रहा हो, तो बीच में टोकना अपमानजनक करने वाला माना जा सकता है। सामने वाले को पहले अपनी बात खत्म करने का मौका दें और शांति से उनकी बात खत्म होने का इंतजार करें उसके बाद अगर आपको कुछ अनुचित लगा हो, तो उन्हें बताए।
सभी बातों पर हावी होना
यदि आप अक्सर चर्चाओं को अपने प्रति मोड़ देते हैं, खासकर जब कोई अपना दर्द या विचार बता रहा हो, तो आपको असभ्य माना जा सकता है। बातचीत ऐसी होनी चाहिए, जिसमें दोनों पक्षों को अपनी बात कहने का समान अवसर मिले।
बॉड़ी लैंग्वेज को अनदेखा करना
बातचीत केवल शब्दों के बारे में नहीं है। किसी की शारीरिक भाषा, लहज़ा, आदि अक्सर बहुत कुछ कहते हैं।
दूसरों की बहुत आलोचना करना
ईमानदारी ज़रूरी है, लेकिन कई लोगों को अक्सर बेबाकी से बात करना असभ्य लग सकता है। अगर आप हद से ज्यादा दूसरों की बुराई करते हैं, तो आप कभी भी विश्वास के पात्र नहीं बन पाएंगे।
अगर आपके अंदर भी ये आदतें हैं, तो समय के साथ इसे सुधार लें। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ
नई आदतें अपनाने में काम आएंगे ये साइकोलॉजिकल ट्रिक्स