GK: भारत में साइलेंट सिटी किसे कहा जाता है?


By Priyanka Pal05, Apr 2024 01:28 PMjagranjosh.com

आज जहां हर जगह, गली, मौहल्ले और चौराहे पर शोर मचा रहता है, तो वहीं आज हम बताने जा रहे हैं इंडिया की एक ऐसी सिटी के बारे में जहां शांति है।

साइलेंट सिटी

देश में साइलेंट सिटी मिजोरम की राजधानी आइजोल को कहा जाता है। जो लोग एकदम शांति की तलाश में रहते हैं या जिन्हें शांत भर माहौल में घूमने का मन करता है। वे इस स्टेट में जाकर शांति का आनंद ले सकते हैं।

ट्रैफिक

आज जहां आप अपने घर से थोड़ी देर बाहर घूमने की सोचते हैं, तो वहीं तेज गाडियों का शोर और दुनिया भर का ट्रैफिक मिलता है। लेकिन मिजोरम के आइजोल शहर में आप बिना किसी गाड़ी की आवाज के यहां की रोड़ पर शांति से घूम सकते हैं।

ट्रैफिक पुलिस

भारत के इस शहर में ना ही कोई ट्रैफिक पुलिस दिखती है और ना ही कोई ट्रैफिक सिग्नल। यहां मानो ऐसा लगता है जैसे यहां गाडियों को हॉर्न निकाल दिया गया हो।

नियम

यहां लोग बहुत ही आराम से ट्रैफिक नियमों का पालन करते हैं। लोगों को कहीं भी जाने की जल्दबाजी नहीं वह आसानी और बहुत ही आरामदायक तरीके से कहीं भी घूमने जा सकते हैं।

रोडरेज

इस जगह आपको रोडरेज के मामले भी ज्यादा नहीं मिलेंगे। यहां लोग आसानी से बिना ओवरटेक किए अपनी गाड़ी निकाल लेते हैं।

शांत लोग

यह शहर और इसके लोग इस बात से हर किसी को प्रभावित करने में कामयाब रहे हैं, कि यहां रोजमर्रा का यातायात कितना शांत है। यहां दोनो तरफ लोगों की आवाजाही बिना किसी रोड डिवाइडर के होती है।

अन्य शहर

अगर बेंगलुरु, मुंबई और दिल्ली जैसे सबसे व्यस्त शहरों की बात करें तो यहां लोगों को महसूस होता है, कि उनका सारा जीवन ट्रैफिक में ही निकल जाता है।

सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Copyright Act: क्या कहता है कॉपीराइट का कानून?