आयरलैंड के सबसे युवा नेता बनें साइमैन हैरिस


By Priyanka Pal12, Apr 2024 02:45 PMjagranjosh.com

साइमैन हैरिस

आयरलैंड की संसद ने 9 अप्रैल को 37 साल के साइमैन हैरिस को देश के नए और सबसे कम उम्र के प्रधान मंत्री के रूप में चुना है।

युवा नेता

उन्होंने लियो वराडकर का स्थान लिया, जिन्होंने पिछले महीने अचानक घोषणा की थी कि वह पद छोड़ रहे हैं।

वोट

बीबीसी के अनुसार, हैरिस के नामांकन की पुष्टि निर्णायक 88-69 वोटों से हुई, जिसमें स्वतंत्र सांसदों के साथ-साथ गठबंधन सहयोगियों फियाना फेल और ग्रीन पार्टी का भी समर्थन था।

सांसदों का समर्थन

साइमन हैरिस को गठबंधन की साझेदारी पार्टीयो फिएना फेल और ग्रीन पार्टी के अलावा कई निर्दलीय सांसदों का भी समर्थन मिला।

लियो वराडकर

साइमन हैरिस से पहले भारतीय मूल के राजनीतिज्ञ लियो वराडकर ने 2017 में 38 वर्ष की आयु में पदभार ग्रहण करके आयरलैंड के सबसे कम उम्र के प्रधान मंत्री के रूप में रिकॉर्ड बनाया था।

राजनीति

हैरिस 16 साल की उम्र में फाइन गेल पार्टी से जुड़े उन्होंने अपने राजनीतिक करियर पर ध्यान देने के लिए एक साल के बाद अपनी कॉलेज की पढ़ाई छोड़ दी थी।

पार्टी में शामिल हुए

वह 16 साल की उम्र में फाइन गेल की युवा शाखा में शामिल हो गए और तेजी से पार्टी के रैंकों में उभरे। वह 22 साल की उम्र में काउंटी पार्षद थे और 24 साल की उम्र में संसद के लिए चुने गए थे।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Congress Manifesto 2024: कांग्रेस के नए घोषणा पत्र '5 न्याय' में क्या है खास?