हज यात्रियों को नहीं होगी परेशानी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने लॉन्‍च किया ह


By Priyanka Pal05, Mar 2024 02:54 PMjagranjosh.com

हज सुविधा ऐप

हज यात्रा को सुचारु रूप से चलाने के लिए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने हज सुविधा ऐप लॉन्च किया है। सरकार हज यात्रा पर जाने वाले लोगों को सुविधाएं देने का काम कर रही है। आगे जानिए इस ऐप के बारे में।

हज ऐप

यह ऐप लोगों की परेशानी को दूर करेगा। इसमें वार्षिक तीर्थयात्रा पर जाने वाले लोगों को जरूरी जानकारी, प्रशिक्षण मॉड्यूल, फ्लाइट की जानकारी और रहने की सुविधा जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं को प्रदान करेगा।

अलग भाषाओं में हज गाइड

हज सुविधा ऐप लोगों को जानकारी देने के लिए 10 भाषाओं में हज प्रशिक्षण देगा। इसमें हिंदी,उर्दू, अंग्रेजी, बांग्ला और कन्नड सहित कई अन्य लैंग्वेज शामिल हैं।

हेल्पडेस्क की सुविधा

इसमें यूजर्स के किसी भी स्थिति में हेल्पडेस्क की सुविधा मिलेगी। लोग कंट्रोल रूम के साथ अपनी परेशानी को सीधे तौर पर साझा कर पाएंगे।

हेल्थ सर्विस

इसमें ट्रेनिंग मॉड्यूल, फ्लाइट डिटेल, इमरजेंसी हेल्पलाइन डेस्क और यात्रियों को हेल्थ सर्विस भी प्रदान की जाएगी।

नारी सशक्तिकरण

स्मृति ईरानी ने इस ऐप को लॉन्च करते हुए कहा कि सरकार ने मुस्लिम बहनों के लिए बिना मेहरम हज जाने का प्रावधान किया है।

केंद्रीय मंत्री

केंद्रीय मंत्री ने कहा वर्ष 2023 में 4300 से अधिक महिलाओं ने बिना मेहरम सफल हज यात्रा की। उन्होंने जानकारी दी इस वर्ष 5160 से अधिक महिलाएं बिना मेहरम हज यात्रा पर जाएंगी।

ऐसी ही सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

क्लास 1 में एडमिशन के लिए बच्चे की उम्र कितनी होनी चाहिए?