क्लास 1 में एडमिशन के लिए बच्चे की उम्र कितनी होनी चाहिए?


By Priyanka Pal05, Mar 2024 01:43 PMjagranjosh.com

एडमिशन के नियम बदले

अगर आप भी अपने बच्चे का स्कूल में एडमिशन कराने का सोच रहे हैं? तो जान लिजिए क्लास 1 में एडमिशन के लिए कितनी होनी चाहिए आपके बच्चे की उम्र। बदल गए हैं नियम।

NEP पॉलिसी

एजुकेशन मिनिस्ट्री ने नए नियम के अनुसार तय किया है कि अब क्लास 1 के लिए स्टूडेंट की ऐज 6 से कम नहीं होनी चाहिए। यह फैसला न्यू एजुकेशन पॉलिसी के तहत लिया गया है।

मानना होगा नियम

आपके बच्चे की कम से कम उम्र 6+ होनी चाहिए। शिक्षा विभाग के अनुसार सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश को इस नियम को मानना होगा।

कम उम्र

यह खबर उन पेरेंट्स के लिए है जो अपने बच्चे का एडमिशन कम उम्र में करा देते हैं। अब आपके बच्चे की उम्र 6 साल से कम हुई तो उसे क्लास 1 में एडमिशन नहीं दिया जाएगा।

उम्र पूरी होने पर एडमिशन

अगर आपके बच्चे की उम्र 6 साल पूरी हो गई है तो, स्टूडेंट क्लास 1 में एडमिशन लेने के लिए एलिजिबल है। NEP 2020 के अनुसार आपके बच्चे का एडमिशन क्लास 1 में आसानी से हो सकेगा।

कुछ महीने कम होने पर क्या करें?

ज्यादातर पेरेंट्स का सवाल रहता है कि उनके बच्चे की उम्र 6 साल होने में कुछ महीने कम है तो वे क्या करें? इस नए नियम के अनुसार अब अगर आपका बच्चा जुलाई तक 6 साल का हो जाता है तो वह एडमिशन के लिए योग्य है।

एडमिशन सेशन

ज्यादातर स्कूलों में नए सेशन के लिए अप्रैल में एडमिशन शुरू कर दिए जाते हैं। जिसके बाद जुलाई में क्लासिस स्टार्ट होने लग जाती हैं। यह नीति प्रारंभिक बचपन की देखभाल और शिक्षा के महत्व पर जोर देती है।

समान शिक्षा

शिक्षा मंत्रालय के अनुसार यह निर्देश औपचारिक स्कूली शिक्षा शुरू करने से पहले सभी बच्चों को भावनात्मक, सामाजिक और संज्ञानात्मक रूप से परिपक्व होने का अवसर देकर समानता को बढ़ावा देता है।

ऐसी ही एजुकेशन, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और जनरल नॉलेज से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

बजट फ्रेंडली इंजीनियरिंग कॉलेज, 50 हजार से भी कम है फीस