नए संसद भवन से जुड़ी ये बातें आप भी जानें
By Priyanka Pal
29, May 2023 10:51 AM
jagranjosh.com
संसद भवन -
नए संसद भवन का निर्माण टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड द्वारा किया गया है जिसके थीम में तीन राष्ट्रीय प्रतीक कमल, मोर और बरगद के पेड़ के रूप में है।
पीएम मोदी -
प्रधानमंत्र मोदी ने नए संसद भवन को लोकतंत्र के मंदिर की उपाधि दी है और कहा है कि यह भारत के विकास पथ को और मजबूत बनाएगा।
सबसे भवन से जुड़े कुछ तथ्य -
नए संसद भवन में भारत की लोकतांत्रिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए संविधान कक्ष, एक लाउंज, एक लाइब्रेरी और समिती कक्ष आदि का स्थान भी दिया गया है।
निर्माण -
ट्रायंगल के आकार में चार मंजिला इमारत का निर्माण 64,500 वर्ग मीटर में किया गया है।
कितने लोग बैठ सकते हैं -
भव्य संसद भवन के लोकसभा कक्ष में 888 सदस्य और राज्यसभा कक्ष में 300 सदस्य आराम से बैठ सकते हैं।
दो सदन -
दोनों सदनों की संयुक्त बैठक के लिए लोकसभा कक्ष में 1,280 सांसदों को समायोजित किया जा सकता है।
प्रमुख द्वार -
इसमें तीन मुख्य द्वार है - ज्ञान द्वार, शक्ति द्वार और कर्म द्वार और VIP सांसदों के लिए भी अलग प्रवेश द्वार बनाया गया है।
GK: तीखा खाने के बाद आंखों से क्यों आता है पानी? जानें
Read More