Board Exam 2023 : इन स्टेट बोर्ड की परीक्षाएं कब होंगी जानिए &Prakhar Pandey
By Prakhar Pandey10, Feb 2023 01:26 PMjagranjosh.com
उत्तर भारत में फरवरी मार्च का महीना हमेशा बोर्ड एग्जाम के नाम रहता हैं। स्टेट बोर्ड की परीक्षाओं की तारीख से जुड़ी जानकारी के लिए ये स्टोरी पढ़ें।
यूपी बोर्ड &यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 16 फरवरी 2023 से शुरू होकर 03 मार्च 2023 तक चलेगी।
बिहार बोर्ड &बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं 1 फरवरी से 11 फरवरी तक होंगी। वहीं 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 14 फरवरी से 22 फरवरी के बीच होंगी।
एमपी बोर्ड &एमपी बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षाएं 1 मार्च से 27 मार्च तक चलेंगी। जबकि, 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 2 मार्च से शुरू होकर 1 अप्रैल को खत्म होंगी।
झारखंड बोर्ड &झारखंड बोर्ड की 10वीं की परीक्षा 14 मार्च से 3 अप्रैल तक होगी। वहीं 12वीं की परीक्षाएं 14 मार्च से 5 अप्रैल तक होगी।
छत्तीसगढ़ बोर्ड &छत्तीसगढ़ की 10वीं की स्टेट बोर्ड परीक्षा 2 मार्च से 24 मार्च तक होगी। जबकि 12वीं की बोर्ड परीक्षा 1 मार्च से 31 मार्च तक चलेगी।
पंजाब बोर्ड &पंजाब बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं 21 मार्च से 18 अप्रैल तक होगी। वही 12वीं की परीक्षाएं 20 फरवरी से 13 अप्रैल तक होगी।
उत्तराखंड बोर्ड &उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं क्रमश: 17 और 16 मार्च से शुरू होकर अप्रैल में खत्म होंगी।
राजस्थान बोर्ड &राजस्थान बोर्ड के इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 9 मार्च से 12 अप्रैल तक चलेगी।
Thank You For Watching
SSC GD Constable 2022 : टेंटेटिव वैकेंसी लिस्ट हुई जारी