By Priyanka Pal12, Apr 2025 03:12 PMjagranjosh.com
क्या आप मध्य प्रदेश के राजकीय फूल का नाम बता सकते हैं। यदि नहीं तो आज इस वेब स्टोरी में जानिए मध्य प्रदेश के राजकीय फूल के बारे में।
क्या आप जानते हैं
मध्य प्रदेश जो अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। लेकिन क्या आप इसके राजकीय फूल के बारे में बता सकते हैं।
राजकीय फूल
मैडोना लिली मध्य प्रदेश का राजकीय फूल है, जिसे वैज्ञानिक रूप से लिलियम कैंडिडम के नाम से जाना जाता है।
मैडोना लिली
मैडोना लिली दुनिया भर के कई देशों में उगाई जाती है, जैसे कि फ्रांस, इटली, उत्तरी अफ्रीका और मैक्सिको, लेकिन यह मूल रूप से मध्य पूर्व और बाल्कन से आती है।
खिलने का मौसम
मैडोना लिली आमतौर पर सर्दियों के मौसम में खिलती है। जैसे-जैसे सर्दियों के महीने बीतते हैं और गर्मियां आती हैं।
मुरझाने के बाद खूबसूरती
मैडोना लिली मुरझाने के बाद अपनी खूबसूरती के साथ खुशबू छोड़ने के लिए जाना जाता है। इसकी पंखुड़ियां तारे की तरह दिखती है।
सुगंधित फूल
यह फूल अपनी सुंदर उपस्थिति और सुखद सुगंध के लिए जाना जाता है। इसकी सुगंध का इस्तेमाल कई प्रोडक्ट में भी इस्तेमाल किया जाता है।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।