By Priyanka Pal03, Sep 2024 12:20 PMjagranjosh.com
क्या आप जानते हैं अंटार्कटिका जो की हर तरफ बर्फीले पहाडों से ढ़का हुआ है वहां के अजीब जानवरों के बारे में। आगे जानिए 7 ऐसे ही जानवरों के बारे में।
एम्पर पेंगुइन
पेंगुइन की ज्यादातर प्रजातियां अंटार्कटिका में ही मिलती हैं। जिनकी अगर लंबाई की बात की जाए तो 4 फीट लंबे और 100 पाउंड इनके शरीर का वजन होता है। यह 600 फुट तक गोता लगा सकते हैं।
एलीफैंट सील
मिरौंगा लियोनिना नाम का यह जीव दक्षिण अंटार्कटिका की सबसे बड़ी सील है। इनमें नर सील का वजन लगभग 8 हजार पाउंड होता है।
लेपर्ड सील
लेपर्ड इसे एक और अजीब नाम हाइड्रुुर्गा लेप्टोनिक्स से भी जाना जाता है। इस प्रजाति की स्कीन पर तेंदुए की तरह धब्बे होते हैं और ये चालाक शिकारी होते हैं।
वेडेल सील
लेप्टोनीकोट्स वेडेली के नाम से इस प्रजाति को जाना जाता है। इस जीव की आवाज काफी तेज होता है और यह देखने में प्यारे और माकूस लगते हैं।
ऑवरग्लास डॉल्फिन
इनका यह नाम इनके आकार की वजह से ही रखा गया है। यह हमेशा ज्यादातर ग्रुप के साथ रहना पसंद करते हैं। हर ग्रुप में 8 से 100 डॉल्फिन हो सकती हैं।
डायोमेडिया एक्सुलांस
ये अंटार्कटिका के सबसे ज्यादा घुमक्कड़ जीव हैं। ये अपने पंखों को लगभग 11 फीट तक फैला सकते हैं। यह अपने पंखों के साथ घंटों तक उड़ सकते हैं।
आइसफिश
मछली की इस प्रजाति में रेड बल्ड सेल्स और हीमोग्लोबिन कम होता है। इसलिए इनका खून रंगहीन पाया जाता है।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।