फालतू के स्ट्रेस का इस तकनीक से करें विनाश


By Priyanka Pal04, Mar 2024 06:35 PMjagranjosh.com

स्ट्रेस करें दूर करने की टिप्स

फालतू के स्ट्रेस का सामना करने के लिए आप कुछ तकनीकों का उपयोग कर सकते हैं। आगे बताई जा रही टिप्स से स्टूडेंट के साथ अन्य लोग भी अपनी फालतू टेंशन को दूर भगा सकते हैं।

सांस ले

डीप ब्रीथ करना सबसे बड़ा सॉल्यूशन है। जब भी आपको गुस्सा या तनाव महसूस हो तो आप लंबी गहरी सांस लेकर उसे दूर कर सकते हैं। इससे आप किसी भी काम को फोकस के साथ भी कर सकते हैं।

म्यूजिक

अपना फेवरेट गाना सुनें। आपका अच्छा म्यूजिक सुनना भी आपके तनाव को दूर कर सकता है। आपके फोकस को सिफ्ट कर सकता है।

घूमना

हमेशा घर मे ही बैठे रहने या पढ़ाई करने से घुटन महसूस होने लगती है। उसे दूर करने के लिए थोड़ा बाहर घूमकर आएं। अगर आप घर के बाहर निकलेंगे थोड़े खुल वातावरण में जाएंगे। तो आपको अच्छा और सुकून महसूस होगा।

बुक पढ़ें

जब आप किसी अच्छी किताब को पढ़ते हैं। तो वो आपके माइंड को फोकस से शिफ्ट करने में हेल्फ करता है। जब भी आपको नींद या बुरे विचार आएं तो आप कुछ अच्छा पढ़ सकते हैं।

उल्टी गिनती गिने

जब आपको लगे की ज्यादा तनाव हो रहा है। तभी उल्टी गिनती गिनना शुरू कर दें, इससे आपका दिमाग बिजी होगा और तनाव दूर रहेगा। ऐसा करने से आपके स्ट्रेस का लेबल धीरे - धीरे कम होगा।

स्ट्रेचिंग

जब आपके माइंड में स्ट्रेस आता है तो आपकी बॉडी भी कुछ भी काम करने से मना करने लगती है। जब भी आप अपनी बॉडी को स्ट्रेच करवाने लगते हैंं या मूवमेंट करते हैं तो, इससे भी आपका स्ट्रेस दूर होता है।

खुद के साथ समय निकलना

जब भी आप किसी भीड़ के साथ होते हैं या कहें एक से ज्यादा लोगों के साथ रहते हैं। तब भी उनके साथ मैनेज करने में आपको स्ट्रेस होने लगता है। कभी थोड़ा टाइम जब आप अकेले के लिए निकालते हैं तो वो आपको रिलेक्स करता है।

अच्छा खाना

कुछ लोग खाने के बड़े शौकिन होते हैं। जब भी आपको स्ट्रेस हो तो आप कोशिश करें कि अच्छा खाना खाएं। ऐसा खाना जिससे आपको खुशी और मजेदार फील होता है। ऐसा करने से भी आपका स्ट्रेस दूर होता है।

ऐसी ही एग्जाम टिप्स, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

इन 7 तरीकों से करें कंसिस्टेंसी के साथ पढ़ाई