इन रंगों और चीजों से सजाएं बच्चों का स्टडी रूम, बढ़ेगी एक्रागता
By Mahima Sharan09, Apr 2024 04:01 PMjagranjosh.com
शांतिपूर्ण वातावरण
घर के हर कोने का अपना-अपना महत्व होता है। स्टडी रूम वह स्थान है जहां हम बिना किसी शोर-शराबे और डिस्ट्रैक्शन के शांति से पढ़ाई कर सकें। इसके लिए बच्चों के स्टडी रूम का वातावरण अच्छा और शांतिपूर्ण होना चाहिए।
रंग निभाता है महत्वपूर्ण भूमिका
स्टडी रूम में बच्चों का फोकस बढ़ाने के लिए रंग भी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बच्चों के लिए भी ये एक अहम हिस्सा माना जाता है। अगर स्टडी रूम आकर्षक लगेगा तो बच्चे बोर नहीं होंगे और उनका पढ़ाई में मन भी लगेगा।
इन रंगों का करें इस्तेमाल
बच्चों के स्टडी रूम में हल्के रंगों का प्रयोग करना बेहतर माना जाता है। आप चाहें तो क्रीम रंग, हल्का बैंगनी, हल्का हरा, पीला, बादामी आसमानी नीला या भूरे रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं।
टेबल पर रखें ये चीजें
आप बच्चों की टेबल पर कुछ जरूरी चीजें रखकर उनकी पढ़ाई में रुचि बढ़ा सकते हैं। ऐसे में बच्चों की स्टडी टेबल को आकर्षक लुक देने के लिए टेबल पर एक टेबल लैंप आदि रख सकते हैं।
दीवार पर स्टिकर लगाएं
बच्चों के कमरे को आकर्षक बनाने के लिए आप दीवारों पर कुछ रंग-बिरंगे स्टिकर भी चिपका सकते हैं। ऐसे में मोटिवेशनल कोट्स के साथ फॉर्मूले और मैप चिपकाना एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
किताबों की रैक बनाए
पढ़ाई पर पूरा ध्यान केंद्रित करने के लिए बच्चों का कमरा साफ-सुथरा और व्यवस्थित होना चाहिए। इसलिए बच्चों को किताबों को कमरे में इधर-उधर फेंकने की बजाय उन्हें सही तरीके से रैक में रखने की सलाह दें।
कमरे का स्थान
बच्चों का ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित रहे इसके लिए यह बहुत जरूरी है कि पढ़ाई के दौरान बच्चों को बिल्कुल भी परेशानी न हो। ऐसे में आपको बच्चों के स्टडी रूम के लिए एकांत जगह का चयन करना चाहिए।
इन टिप्स से बच्चों को पढ़ाई में फोकस बढ़ाने में बहुत मदद मिलेगी। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ
लोग क्यों बोलते हैं झूठ? जानें 10 साइकोलॉजिकल कारण