स्टूडेंट रिजल्ट का स्ट्रेस इन 7 तरीकों से करें दूर
By Priyanka Pal11, May 2024 04:40 PMjagranjosh.com
इस समय देश में सभी बोर्ड के रिजल्ट जारी किए जा रहे हैं। ऐसे में कुछ स्टूडेंट को रिश्तेदारों, पड़ोसियों का सामना करने में परेशानी होती है। आगे जानिए आप अपने स्ट्रेस को कम करने के लिए कौन से तरीके अपना सकते हैं।
स्टेस मैनेजमेंट
प्रभावी स्ट्रेस मैनेजमेंट तकनीकों को सीखने से हमारे स्वास्थ्य पर तनाव के प्रभाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
माइंडफुलनेस मेडिटेशन
सुबह उठकर किया गया मेडिटेशन आपका स्ट्रेस काफी हद तक कम करने का काम करता है। इससे शरीर में आयी ताज़गी से आप दुनिया की हर जंग जितने का जज्बा रख सकते हैं।
सेल्फ रिफ्लेक्शन
अगर आप सोचते हैं कि सोशल होने से आप आपको तकलीफ हो रही है। तो आप लोगों से दूर रह कर खुद के लिए समय निकालकर अपने आप को जान और समझ सकते हैं।
किताबें पढ़ना
एग्जाम खत्म होने के बाद आप उन कॉमिक्स या ऐसी राइटर की किताबों का सहारा ले सकते हैं, जो आपको मोटिवेशन देने का काम करें। किताबों कि दुनिया मेें व्यस्त रहने से आपका स्ट्रेस काफी कम हो सकता है।
घूमना
एग्जाम का स्ट्रेस कम करने के लिए आप ऐसी जगह घूमने जा सकते हैं, जहां का वातावरण आपको आकर्षित करे। ऐसी एतिहासिक जगह जाएं जहां से आप ज्यादा से ज्यादा जानकारी इकट्ठा करने में व्यस्त रह सकें।
स्वस्थ जीवनशैली
स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखना तनाव से संबंधित बीमारियों के खिलाफ एक बफर के रूप में कार्य कर सकता है।
स्किल
यह हम सभी जानते हैं एक एग्जाम में मिले मार्क्स आपका फ्यूचर डिसाइड नहीं कर सकते। इसके लिए आपका ध्यान अपने फ्यूचर पर होना चाहिए। खुद को उन स्किल के लिए तैयार करें जो बाकई आपको सक्सेस के साथ टेलेंटिड बना सकती हैं।
ऐसी ही टिप्स, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।