By Priyanka Pal03, Jun 2024 03:34 PMjagranjosh.com
टॉपर की आदतें
UPSC (संघ लोक सेवा आयोग) की परीक्षा पास करना एक बड़ी उपलब्धि है और इसके लिए कठिन परिश्रम, समर्पण और सही आदतों का होना बहुत जरूरी है। आगे UPSC टॉपर्स की कुछ बेहतरीन आदतें हैं जो उन्हें सफलता की ओर ले गई।
रिवीजन
UPSC टॉपर्स का सबसे बड़ा सीक्रेट है उनका नियमित अध्ययन। वे हर दिन नियमित समय पर पढ़ाई करते हैं और इसे प्राथमिकता देते हैं।
योजना
टॉपर्स अपनी तैयारी के लिए एक बेहतरीन योजना बनाते हैं। वे अपने समय का सही उपयोग करते हैं और सभी सब्जेक्ट्स को कवर करने के लिए एक सटीक टाइम टेबल बनाते हैं।
रटने से ज्यादा समझना
वे किसी भी विषय को गहराई से समझते हैं और सभी संबंधित टॉपिक्स को व्यापक रूप से पढ़ते हैं। टॉपर्स रटने की बजाय समझने पर जोर देते हैं।
नोट्स
अपनी पढ़ाई को और भी प्रभावी बनाने के लिए, टॉपर्स खुद के नोट्स बनाते हैं। यह नोट्स उन्हें रिवीजन में बहुत मदद करते हैं।
करेंट अफेयर्स
टॉपर्स नियमित रूप से न्यूज़पेपर पढ़ते हैं और करेंट अफेयर्स पर नजर रखते हैं। यह उनके सामान्य ज्ञान को मजबूत करता है।
मॉक टेस्ट से तैयारी
मॉक टेस्ट देते हैं और पिछले सालों के प्रश्न पत्र हल करते हैं। इससे उन्हें परीक्षा के पैटर्न और टाइम मैनेजमेंट का अच्छा अनुभव होता है।
सकारात्मक सोच
टॉपर्स हमेशा सकारात्मक सोचते हैं और अपने आप पर विश्वास रखते हैं। वे हर चुनौती को एक अवसर के रूप में देखते हैं और कभी हार नहीं मानते।
सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।