सुधा मूर्ति के ये पेरेंटिंग टिप्स बच्चों को बनाएंगे डॉक्टर और आईएएस


By Mahima Sharan09, Apr 2024 12:42 PMjagranjosh.com

पेरेंटिंग हैबिट्स

सभी पेरेंट्स के अपने-अपने तौर तरीके होते हैं जिसके अनुसार वे अपने बच्चों को सही-गलत का ज्ञान देते हैं। कुछ माता-पिता अपने बच्चों को पूरी छूट देते हैं, तो कही हद से ज्यादा प्रतिबंध है।

सुधा मूर्ति के टिप्स

अब इन सब के बीच जो बात आती है वो है बच्चों के सही राह दिखाना। यहां सुधा मूर्ति के कुछ पैरंटहुड दिए गए हैं। अगर आप इन टिप्स को फॉलो करते हैं, तो 100 परसेंट आपका बच्चा डॉक्टर-आईएएस बनेगा।

शेयर करने का महत्व

बच्चों को अपनी चीजें दूसरों के साथ शेयर करने के लिए सीखाएं। बच्चों के लिए अपनी चीजें दूसरों से बांटना अच्छा नहीं लगता, लेकिन उन्हें ये समझाएं कि आपकी छोटी सी चीज किसी जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान ला सकती है।

मोबाइल फोन का इस्तेमाल

बच्चों पर मोबाइल का बहुत ही गलत प्रभाव पड़ता है और उनके अंदर यह आदत उनके माता-पिता से ही आती है। इसलिए पेरेंट्स के तौर पर आपको फोन का कम इस्तेमाल करने की आवश्यकता है।

जिद पूरी करना

सुधा मूर्ति के अनुसार जब बच्चा आपसे किसी चीज की डिमांड करें, तो उसे तुरंत न दिलाए। इसके बजाय थोड़ा समय निकलने दे और नोटिस करें कि किया बच्चों के सच में उन चीजों की आवश्यकता है।

मना करना

बच्चों की बातों पर तुरंत ना नहीं बोले इसके बजाए उन्हें चीजों की कद्र करना समझाए। बाद में बच्चों को यह भी समझाए की उनकी बात को पूरी करने में समय क्यों लग रहा है।

एक्सप्लोर करने दे

बच्चों को उड़ान भरने का मौका दें, हां उनपर नजर जरूर रखें लेकिन नई चीजों को एक्सप्लोर करने का मौका दें। उन्हें नई-नई टेक्निक ट्राई करने दें इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

अगर आप भी अपने बच्चों को ऊंचाईयों पर देखना चाहते हैं, तो सुधा मुर्ति के इन टिप्स को जरूर फॉलो करें। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ 

How To Handle Students With Behavioural Issues?