चंद्रमा पर मिला मानव के रहने लायक उपयुक्त तापमान, जानें पूरी जानकारी।
By Gaurav Kumar01, Aug 2022 05:47 PMjagranjosh.com
चंद्रमा पर इंसानों के रहने लायक जगह मिल गई है। ये ऐसे गड्ढे हैं जहां इंसानों के रहने लायक उपयुक्त तापमान है।
इन गड्ढों को नासा के लूनर रीकॉन्सेंस ऑर्बिटर (LRO) की मदद से खोजा गया है।
इन गड्ढों के अंदर&17 डिग्री सेल्सियस तापमान है यह तापमान मानव के रहने के लिए उपयुक्त है। भविष्य में इन गड्ढों के अंदर इंसानी बस्तियां बसाई जा सकती है।
यह रिपोर्ट जियोफिजिकल रिसर्च लेटर्स जर्नल में प्रकाशित हुई है। वैज्ञानिक इस बात पर हैरान हैं कि चंद्रमा के अन्य इलाकों के गड्ढों से ये रहने लायक गड्ढे एकदम अलग हैं।
चांद पर रहने लायक ये गड्ढे मेयर ट्रांक्विलिटैटिस यानी सी ऑफ ट्रांक्विलिटी&(Sea of Tranquility) में मिले हैं, ये गड्ढे&328 फीट गहरे हैं।
NASA के गोडार्ड स्पेस फ्लाइट सेंटर कि साइंटिस्ट नोआ पेट्रो ने बताती है कि लूनर पिट्स की खोज पहली बार साल&2009 में हुई थी।
नोआ पेट्रो ने बताया कि गड्ढे अलग होते हैं और ये पिट्स अलग गड्ढे छिछले हो सकते हैं लेकिन पिट्स वर्टिकली सीधी गहराई वाले होते हैं।
नोआ पेट्रो ने कहा कि लूनर पिट्स बेहद हैरान करते हैं, अगर इनका तापमान लगातार स्थिर रहता है तो यहां इंसानी कॉलोनी बनाई जा सकती है।
Read More
CCC क्या है? जानें कोर्स के बारें में सारी डिटेल्स।