Sumbul Touqeer Education: कितनी पढ़ी लिखी हैं सुंबुल तौकीर? जानिए


By Priyanka Pal11, Sep 2024 12:59 PMjagranjosh.com

टीवी एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर खान बहुत कम उम्र में टीवी सीरियल में बहुत बड़े रोल निभा रही हैं। आज जानिए टीवी एक्ट्रेस की एजुकेशनल क्वालिफिकेशन के बारे में।

बचपन

टीवी एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर खान का जन्म 15 नवंबर 2003 को मध्य प्रदेश के कटनी में हुआ, उनके पिता तौकीर हसन खान टीवी सीरियल्स में कोरियोग्राफी करते हैं।

पिता ने की परवरिश

सुंबुल जब 6 साल की थीं, तभी उनके माता-पिता अलग हो गए थे, उनके पिता ने ही दोनों बहनों की परवरिश की है।

स्कूलिंग

सुंबुल तौकीर खान का असली नाम एज़ा तौकीर है, सुंबुल 12वीं पास हैं इसके बाद उन्होंने एक्टिंग में करियर बनाने की रुचि दिखाई।

एक्टिंग

काफी कम उम्र से उनकी एक्टिंग में रुचि होने के कारण उन्होंने सहजमुद्रा एक्टिंग एकेडमी से अभिनय करना सीखा।

करियर की शुरुआत

बचपन में वह अपनी बहन के साथ दिल्ली में आयोजित होने वाली कृष्ण लीला और राम लीला में खास किरदार निभाती थीं।

टीवी धारावाहिक

वह DID लिटिल मास्टर्स में भी हिस्सा ले चुकी हैं, उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट चंद्रगुप्त मौर्या, जोधा अकबर और इशारों इशारों में जैसे सीरियल्स में काम कर चुकी हैं।

ऐसी ही सक्सेस स्टोरी, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

IC 814 'द कंधार हाईजैक': कितनी पढ़ी लिखी है स्टार कास्ट? जानिए