By Priyanka Pal09, Mar 2024 10:34 AMjagranjosh.com
स्वीडन
स्वीडन सबसे बड़ा नॉर्डिक देश और यूरोप का पांचवां सबसे बड़ा देश है। यहां की करेंसी स्वीडिश क्रोना है। यह देश NATO का 32वां सदस्य बन गया है।
NATO
स्वीडन नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गेनाइजेशन का 32वां सदस्य बन गया है। जब साल 2022 में रूस की तरफ से यूक्रेन पर हमला किया गया था। तभी इस देश ने NATO में अप्लाई किया था।
महासचिव
फिनलैंड NATO में शामिल होने वाला 31वां देश था। इसके महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने एक बयान जारी कर इस बारे में बताया है।
स्वीडन को मिलेगी सुरक्षा
डन को अब NATO के आर्टिकल 5 के मुताबिक सुरक्षा दी जाएगी। इस आर्टिकल को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। जो सहयोगियों की स्वतंत्रता और सुरक्षा की अंतिम गारंटी है।
सैन्य कार्रवाई
आर्टिकल 5 तहत आने वाले किसी सदस्य देश पर आक्रमण की स्थिति में सभी सदस्य देशों पर हमला माना जाता है। ऐसी स्थिति में सभी सदस्य देश एकजुट होकर दुश्मन देश के खिलाफ सैन्य कार्रवाई कर सकते हैं।
पांचवां सबसे बड़ा देश
उत्तरी यूरोप और उत्तरी अटलांटिक में एक भौगोलिक और सांस्कृतिक क्षेत्र वाले देशों को नॉर्डिक देश कहते हैं, जिसमें डेनमार्क, फिनलैंड, आइसलैंड, नॉर्वे शामिल हैं। स्वीडन सबसे बड़ा नॉर्डिक देश और यूरोप का पांचवां सबसे बड़ा देश है।
सदस्य देश
इसके मूल सदस्य बेल्जियम, कनाडा, डेनमार्क, फ्रांस, आइसलैंड, इटली, लक्जमबर्ग, नीदरलैंड, नॉर्वे, पुर्तगाल, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका थे।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
महिला सम्मान योजना का मिलेगा पूरा लाभ, इकट्ठा करें ये दस्तावेज