बच्चे में कॉन्फिडेंस कम करती हैं ये 5 चीजें


By Priyanka Pal26, Feb 2025 06:00 PMjagranjosh.com

बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाना कई बार पेरेंट्स के लिए कठिन हो सकता है, लेकिन ऐसे में पेरेंट्स को अपने बच्चे की परवरिश के दौरान कई बातों का ध्यान रखना चाहिए।

प्रशंसा

उपलब्धियों को स्वीकार न करने से बच्चों को ऐसा महसूस हो सकता है कि उनका ओर किसी का ध्यान नहीं गया और उनकी सराहना नहीं की गई। सच्ची प्रशंसा उन्हें प्रेरित करती है और पॉजिटिव आत्म सम्मान को मजबूत करती है।

अपेक्षाएं

बच्चों से ज्यादा अपेक्षाएं करना और फिर उन पर दबाव डालना उन्हें परेशान कर सकता है। जिससे उनमें असफलता का डर पैदा हो सकता है।

भावनाओं को नजरअंदाज करना

जब बच्चों की भावनाओं को नजरअंदाज किया जाता है या अनदेखा किया जाता है, तो वे यह मानने लगते हैं कि उनकी भावनाएं जरूरी हैं। उनकी भावनाओं को सुनना और उन्हें मान्यता देना आत्म सम्मान को मजबूत करता है।

दूसरों से तुलना करना

भाई – बहनों या दोस्तों के साथ कभी भी अपने बच्चे की तुलना ना करें। इससे उनमें ईर्ष्या या असुरक्षा की भावना बढ़ती है। जिससे उनका कॉन्फिडेंस बढ़ने की बजाए घट जाता है।

निरंतर आलोचना

हमेशा बच्चे की आलोचना करने से बचें, क्योंकि इससे उन्हें खुद की क्षमताओं पर संदेह हो सकता है। प्यार से कही गई बात आपके बच्चे को कॉन्फिडेंट जगाने का काम करती है।

ऐसी ही टिप्स, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

साइंस के अनुसार: क्यों पुरुषों से ज्यादा रोती हैं महिलाएं?