जॉब छोड़ने से पहले ध्यान में रखें ये बात
By Priyanka Pal
30, Jul 2024 10:52 AM
jagranjosh.com
जॉब छोड़ने से पहले ध्यान में रखें बात
अगर आप अपनी जॉब छोड़ने या किसी दूसरी कंपनी में स्विच करने की तैयारी कर रहे हैं तो कई बातों का ख्याल रखना बहुत जरूरी है।
प्लानिंग
आपके हाथ में नई नौकरी का ऑफर हो, तभी जॉब छोड़ें। ऐसा फैसला लेने से पहले प्लानिंग जरूर करें।
फाइनेंशियल सेविंग
जॉब छोड़ने के बाद कुछ दिन के लिए ब्रेक लेना चाह रहे हों तो, इतने पैसों की बचत कर लें, जिनसे खर्च करने में दिक्कत ना आएं।
रिजाइन लेटर
नोटिस पीरियड जरूर सर्व करें। जॉब छोड़ने से पहले नोटिस भेज दें और उसमें अपना मोबाइल नंबर जरूर लिखें।
काम
अपने सभी जरूरी और अधूरे कामों को पूरा करें। कोई भी काम अधूरा छोड़कर न जाएं। इससे इंप्रेशन सही पड़ता है।
पॉजिटिव रहें
जॉब छोड़ने के बाद आसपास के लोग निगेटिव बातें करने लगते हैं, लेकिन आप खुद पर भरोसा रखें और पॉजिटिव रहें।
कंपनी से संपर्क करें
किसी कंपनी को छोड़ने के बाद भी आप उसके संपर्क में रहें, ताकि फ्यूचर में आपके लिए दरवाजे हमेशा खुले रहें।
हैंडओवर
अपना काम जिसे भी सौपें, उसे सारे काम समझा दें। कोई पुरानी, बड़ी जानकारी हो तो वह भी जरूर बताएं।
ऐसी ही टिप्स, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
सबसे ज्यादा सैलरी वाला डिप्लोमा कोर्स कौन सा है?
Read More