ऑफिस वर्क के साथ कर रहे हैं कैट की तैयारी, ये टिप्स आएंगे काम


By Mahima Sharan02, Aug 2024 11:11 AMjagranjosh.com

कैसे क्लियर करें कैट एग्जाम

बदलते समय के साथ एमबीए की मांग भी बढ़ रही है। ऐसे में अगर आप अपने करियर में उड़ना चाहते हैं, तो एक्स्ट्रा नॉलेज या जानकारी का होना बेहद जरूरी है। एमबीए करने के लिए कैट एग्जाम क्लियर करना बेहद जरूरी है। ऐसे में यहां कुछ टिप्स दिए गए हैं, जिसकी मदद से आप जॉब के साथ-साथ एमबीए एग्जाम आसानी से क्लियर कर सकते हैं।

समय का सदुपयोग

ध्यान रखें आपका सबसे बड़ा दोस्त और दुश्मन समय है। इसलिए अपने मौजूदा समय की कदर करें, क्योंकि कैट के एग्जाम के लिए एक-एक समय कीमती है। इसलिए ऑफिस के बाद जो भी समय आपको मिलता है, उसे सोशल मीडिया पर या दोस्तों से बात कर के बिताने से बेहतर है उस वक्त पढ़ाई करना। कैट सबसे मुश्किल परीक्षाओं में एक है, इसलिए जितना ज्यादा मेहतन करें रिजल्ट उतना अच्छा होगा।

योजना बनाएं

पढ़ाई शुरू करने से पहले एक प्लान तैयार करें। इसके लिए आप एक डायरी में अपनी दिनचर्या को लिख सकते हैं। इसमें हर एक बात लिखें। समझदारी इसमें होगी अगर आप दैनिक और मासिक दोनों तरह के कैलेंडर बनाते हैं। दैनिक कैलेंडर में एक दिन का टारगेट सेट करें और मासिक में एक लक्ष्य रखें की आपको एक महीने में कितना सिलेबस पूरा करना है।

सिलेबस को समझना

किसी भी एग्जाम की तैयारी शुरू करने से पहले सबसे पहले यह समझना जरूरी है कौन सा चैप्टर सबसे ज्यादा जरूरी है, या किससे सबसे ज्यादा अंको के सवाल पूछे जाते है। ऐसा करने से आप अपने समय को बुद्धिमानी से सही विषयों पर लगा पाएंगे। ज्यादा वेटेज वाले चैप्टर पर ज्यादा ध्यान देना जरूरी है।

मॉक टेस्ट

कैट एग्जाम कैसा होता है यह जानने में मॉक टेस्ट आपकी मदद कर सकता है। मॉक टेस्ट देने के 2 फायदे होते हैं। सबसे पहला आपको एग्जाम पैटर्न का अंदाजा लगता है और दूसरा इससे आप अपने कमजोर क्षेत्र को पहचान कर उसे सुधार सकते हैं। सुनिश्चित करें की मॉक टेस्ट देते समय आपके आस-पास बिल्कुल एग्जाम हॉल जैसा माहौल हो।

सही किताबें

अगर सही तरीके से कैट परीक्षा की तैयारी करनी है, तो सही किताबों का होना बेहद जरूरी है। मार्केट में ऐसी कई सारी किताबें हैं, जो आपको भटका सकती हैं। इसलिए अपने गुरु या किसी ऐसे इंसान की मदद लें, जो आपको सही मार्गदर्शन दे सकें।

इन टिप्स की मदद से आप आसानी से जॉब के साथ-साथ कैट एग्जाम क्रैक कर सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

आपको सफल बना सकती हैं ये 10 डिग्रियां