Atomic Habits: इस किताब से लीजिए जीवन को सफल बनाने के 7 सबक


By Priyanka Pal10, Mar 2024 12:13 PMjagranjosh.com

अटॉमिक हैबिट

जेम्स क्लियर ने अपनी इस किताब में लिखा है कि हम अपनी एक अच्छी आदत बनाने में कभी – कभी पूरी जिंदगी लगा देते हैं। कई एक दिन में और छोटी सी गलती में वो आदत बदल जाती है। ऐसा क्यों होता है? जानिए आप इस किताब से क्या सीख सकते हैं।

सफलता

ये किताब सिखाती है, कि हम मानते हैं कि बड़ी सफलताओं के लिए बड़ी कोशिशे जरूरी हैं, ये गलत नहीं है। लेकिन, कभी – कभी छोटी कोशिशे ज्यादा काम कर जाती हैं। ये किताब आपको उन आदतों के बारे में बताती है कि Atomic का अर्थ है छोटा। वे छोटी – छोटी आदतें जो आपके जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती हैं।

किसके लिए बुक ?

ये किताब उन लोगों के लिए है जो कामयाबी तक पहुंचना चाहते हैं। वो लोग जो अपनी आदतों के बारे में जानना चाहते हैं और वो लोग जो साइकोलॉजी पढ़ना चाहते हैं। साथ ही वो लोग जो अपनी बुरी आदतें छोड़कर अच्छी आदतें अपनाना चाहते हैं।

बड़ी कामयाबी हासिल करें

जब आप हर दिन एक्सरसाइज करते हैं तो आप सिर्फ एक दिन में सेहतमंद नहीं बनते। लेकिन आप एक दिन जरूर सेहतमंद बन जाते हैं। हम हर रोज न जाने कितन ऐसे काम करते हैं, जो अच्छे होते हैंया बुरे। जिसमें आप ये सोचने लगते हैं कि उस छोटे से काम का नतीजा कुछ खास नहीं होगा। लेकिन, हम ये भूल जाते हैं कि उस छोटे से काम को लगातार करने से कितने आगे जा सकते हैं।

खुद को पहचानिए

आप अपने रोज़मर्रा जीवन में जो भी काम करते हैं उनका डेली एनालिसिस करिए। खुद को पहचानिए ये जानने का प्रयास कीजिए कि आप अपने उन कामों से अपने जीवन में कितना आगे और पीछे जा रहे हैं। फैसला कीजिए क्या वो काम आपको रोजाना करना चाहिए या नहीं।

फ्यूचर प्लान बनाएं

अगर आप आज जितना भी पैसा कमा रहे हैं और उसे अपनी सुख – सुविधाओं के लिए पूरा करते जा रहे हैं। तो इसका अर्थ है कि आप खुद को आराम दे रहे हैं। आपको इस बात पर विचार करना होगा कि पांच साल के बाद आप क्या इतना पैसा कमा पाएंगे जितना अभी कमा रहे हैं।

लाइफ से क्या मिलता है?

आपके पास कितनी जानकारी है ये आपकी पढ़ाई पर निर्भर करता है। आपके कमरे में और लाइफ में उतना ही कूड़ा होगा जितने समय से आपने सफाई नहीं की होगी। इसलिए जीवन में आपको वही मिलता है, जो आप रोजाना करते और दोहराते हैं।

समय

ये हार और जीत की दूरी को बड़ा करता है। जितना समय आप एक तरफ लगाएंगे उतने ही आप करीब होंगे। अच्छी आदतें समय को आपका दोस्त और बुरी आदतें उसे आपका दुश्मन बना देती हैं। तो इस तरह आदतें हमारी जिंदगी की दिशा में बहुत अहमियत रखती है। 

सभी सपने सच हो सकते हैं, अगर उन्हें आगे बढ़ाने की हिम्मत रखें - वॉल्ट डिज्नी