टीनएज बच्चे का बनना है दोस्त, अपनाकर देखें ये तरीके


By Mahima Sharan18, Nov 2024 03:01 PMjagranjosh.com

टीनएज बच्चों से कैसे दोस्ती करें?

पेरेंट्स और बच्चों के विचारों में पूरा एक जेनरेशन गैप होता है। खासकर बात अगर टीनएज बच्चों की करें, तो हार्मोनल बदलाव के कारण उनके अंदर बहुत कुछ बदलता रहता है और वे अपने माता-पिता से दूर होते जाते हैं। अब ऐसे में बेहद ही जरूरी है कि आप अपने बच्चों का दोस्त बनें। यहां कुछ टिप्स दिए गए हैं, जिसकी मदद से आप अपने टीनएज बच्चों के साथ स्ट्रांग बांड बना सकते हैं-

सुनें

यह बेहद ही जरूरी है कि आप बिना किसी रुकावट अपने बच्चों की बात सुने और उन्हें खुलकर बोलने का माहौल दें। हो सकता है कि आपको उनके विचार पसंद न आए, लेकिन उन पर चिल्लाने की वजह उन्हें प्यार से समझाने का प्रयास करें।

जज न करें

अपने बच्चों की भावनाओं को समझने का प्रयास करें और उनका सम्मान करें। भले ही आपकी राय उनसे मेल न खाती हो, फिर भी उन्हें समझें।

ओपन कम्युनिकेशन

वर्किंग पेरेंट्स के साथ ज्यादातर समस्या यह होती है कि वे अपने बच्चों के लिए समय नहीं निकाल पाते, ऐसे में यह बेहद ही जरूरी है कि आप नियमित रूप से उनके बात करने के लिए समय निकालें और एक ऐसा माहौल बनाएं जिससे वे खुलकर बात कर पाएं।

स्वतंत्रता दें

इस उम्र में बच्चों को स्वतंत्रता देना भी जरूरी है। आप बच्चों को पिंजरे में कैद कर के नहीं रख सकते, इसलिए उन्हें अपने सही-गलत का फैसला खुद लेने दें। हां, लेकिन बच्चों को हद से ज्यादा छूट न दें और उनकी एक्टिविटी पर नजर रखें।

अपने टीनएज बच्चों से दोस्ती करने का यह बेस्ट तरीका है। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

आलस छोड़ने के 7 बेहतरीन तरीके