इन 8 तरीकों से करें बच्चों की मदद, एग्जाम में आएंगे फस्ट


By Mahima Sharan04, Sep 2024 11:51 AMjagranjosh.com

बच्चे की सफलता में पेरेंट्स का रोल

बच्चे की एकडमिक सफलता में माता-पिता का भी उतना ही किरदार होता है। पेरेंट्स के प्रोत्साहन और विश्वास से ही बच्चों में आत्मविश्वास पैदा होती है और वे दृढ़ निश्चय बनते हैं।

पढ़ाई का शेड्यूल बनाएं

बच्चों को एक ऐसा फिक्स टाइम टेबल बनाएं, इससे बेहतर टाइम मैनेजमेंट में मदद मिलती है। नियमित दिनचर्या के साथ पढ़ाई, खेल, आराम के लिए भी समय निकाले।

डिस्ट्रैक्शन वाले कमरे से दूर रखें

बच्चों को पढ़ाई का अच्छा माहौल देने के लिए डिस्टैक्शन वाले कमरों से दूर रखें। ध्यान रखें की जिस कमरे में बच्चे पढ़ाई करते हैं, वहां ध्यान भटकाने वाली कोई भी वस्तु जैसे की स्मार्टफोन, टीवी न हो।

ब्रेक दें

बिना ब्रेक के लंबे समय तक पढ़ाई करने से ब्रेक पॉइंट और थकावट हो सकती है। बच्चों को पहेली सुलझाने या पड़ोस में साइकिल चलाने जैसे छोटे-छोटे ब्रेक लेने के लिए प्रोत्साहित करें। इससे उन्हें तनाव कम करने और फिर से बेहतर तरीके से ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलेगी।

प्रोत्साहन और सहयोग करें

हमेशा प्रोत्साहन से भरे पॉजिटिव बातें कहें। माता-पिता से सकारात्मक सहयोग पाने वाला बच्चा अधिक आत्मविश्वास महसूस करेगा, उसे कम चिंता होगी और वह बेहतर तरीके से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित होगा।

रिवीजन में मदद करें

अपने बच्चे की पढ़ाई के बारे में पूछें और जो उन्होंने सीखा है उसमें शामिल हों। बच्चों को दैनिक आधार पर रिवीजन करने के लिए कहें, क्योंकि इससे परीक्षा के वक्त कम दबाव पड़ता है।

हेल्दी डाइट

बच्चों के मानसिक विकास के लिए स्वस्थ दिनचर्या बेहद ही जरूरी है। सुनिश्चित करें कि बच्चे पर्याप्त नींद लें, स्वस्थ आहार लें और हाइड्रेटेड रहें। इससे उनकी याददाश्त तेज होती है।

लक्ष्य निर्धारित करें

माता-पिता को हमेशा बच्चों को लक्ष्य निर्धारित करने में मदद करनी चाहिए। सही लक्ष्य निर्धारित करके, कई दबाव से बचा जा सकता है।

इन टिप्स की मदद से आप अपने बच्चों को सफल होने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ 

साइकोलॉजी के अनुसार इन शब्दों का इस्तेमाल आपको दिखाता है मूर्ख