By Mahima Sharan31, Dec 2024 03:41 PMjagranjosh.com
मैथ को आसान कैसे बनाएं
मैथ एक महत्वपूर्ण स्किल है जो अनगिनत अवसरों, सोच और प्रॉब्लम सॉल्विंग क्षमताओं के द्वार खोलता है। बच्चों को शुरू से ही मैथ के प्रति प्यार विकसित करने में मदद करना इस विषय में आत्मविश्वास और सफलता के लिए मंच तैयार कर सकता है।
इसे मज़ेदार बनाएं
इसे कठिन सब्जेक्ट की तरह न दिखाएं। मैथ को मजेदार बनाने वाले गेम, पहेलियां और इंटरैक्टिव एक्टिविटी में शामिल करें। बोर्ड गेम, ऐप या कार्ड गेम बच्चों के लिए मजेदार साबित हो सकते हैं। ऐसा करने से सीखने में मदद मिलती है, जिससे एक सकारात्मक और आकर्षक अनुभव को बढ़ावा मिलता है।
पर्सनल लाइफ से जोड़े
मैथ के कॉन्सेप्ट को रोजमर्रा की जिंदगी के साथ जोड़े। जब गणित को रियल लाइफ से जोड़ा जाता है, तब चीजें सीखना आसान बन जाता है।
गलतियों के लिए उन्हें डांटे नहीं
बच्चों को विश्वास दिलाए कि गलतियां सीखने का एक हिस्सा हैं। गलतियों से ज़्यादा प्रयास का जश्न मनाएं, उन्हें सिखाएं कि प्रैक्टिस से स्किल में सुधार होता है और चुनौतियां विकास के अवसर हैं।
मुश्किल कॉन्सेप्ट को तोड़कर पढ़ाएं
मुश्किल कॉन्येप्टया समस्याओं को हमेशा आसान तरीके में तोड़ें बड़ी समस्याओं को छोटे, प्रबंधकीय चरणों में बांटे। यह दृष्टिकोण बच्चों को प्रत्येक कॉन्सेप्ट को आसानी से सीखने में मदद करता है, जिससे बड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए उनका आत्मविश्वास बढ़ता है।
इंटरैक्टिव टेक्नोलॉजी
सीखने को बेस्ट बनाने के लिए स्टडी ऐप, वीडियो और इंटरैक्टिव टूल का उपयोग करें। कई प्लेटफ़ॉर्म पर्सनलाइज्ड लर्निंग का मौका देती है।
नियमित रूप से पढ़ाई
मैथ प्रैक्टिस के लिए दैनिक या साप्ताहिक समय निकालें। छोटे, नियमित रूटीन कॉन्सेप्ट को सीखने में मदद करती है। अंग्रेजी में एक कहावत तो आपने सुनी ही होगी की प्रैक्टिस मैक अ मैन परफेक्ट। इसलिए मैथ का जितना अभ्यास करें, इतना ही बेहतर होगा।
व्युजवल लर्निंग
व्युजबल लर्निंग मैथ को ठीक से सीखने में मदद करती हैं। कॉन्सेप्ट को समझाने के लिए डायग्राम, चार्ट या ऑब्जेक्ट का उपयोग करें। व्युजवल लर्निंग विचारों को आसान बनाती हैं।
इस तरह बच्चों के लिए मैथ को आसान बनाया जा सकता है। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ
New Year Resolution नहीं कर पाते हैं पूरा? 2025 में ऐसे पूरे होंगे गोल