बिना किसी किताब के ऐसे सीखें अंग्रेजी


By Mahima Sharan10, Nov 2024 01:18 PMjagranjosh.com

बिना किसी किताब के कैसे सीखें अंग्रेजी

आज हम आपको बिना किसी किताब का इस्तेमाल किए अपनी अंग्रेजी कौशल सुधारने के 10 क्रिएटिव तरीकों के बारे में बताएंगे।

अंग्रेजी में चीजें सुनें

अंग्रेजी शब्दावली को बढ़ाने के लिए अंग्रेजी फिल्में और टीवी शो देखें। उच्चारण पर काम करने के लिए गाने और पॉडकास्ट सुनें।

नियमित रूप से बोलने का अभ्यास

किसी भी चीज के सीखने का बेस्ट तरीका का प्रैक्टिस करना। आपको जितनी भी अंग्रेजी आती है दैनिक तौर पर उनका अभ्यास करें।

भाषा के खेल खेलें

क्रॉसवर्ड, शब्द खोज और स्क्रैबल जैसे खेल शब्दावली को बढ़ा सकते हैं। मजेदार अंग्रेजी अभ्यास के लिए भाषा सीखने वाले ऐप आज़माएं या दोस्तों के साथ अपने खुद के गेम बनाएं।

अंग्रेजी में लिखें

लेखन का अभ्यास करने के लिए जर्नलिंग या ब्लॉगिंग शुरू करें।

अंग्रेजी मुहावरे सीखें

मुहावरे सीखने के लिए ऑनलाइन रिसोर्स का उपयोग करें। साथ ही बातचीत में स्लैंग का अभ्यास करें।

इन तरीकों से आप आसानी से अंग्रेजी सीख सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

Bigg Boss 18: आखिर कितने पढ़े-लिखे हैं रजत दलाल?