By Mahima Sharan04, Dec 2024 11:53 AMjagranjosh.com
बच्चे का दिमाग
अक्सर माता-पिता बच्चों पर अपने पड़ने वाले प्रभाव को अनदेखा कर देते हैं और उन्हें जबरदस्ती शिष्टाचार सिखाते हैं, जिससे जिद्दी बनने के चांस बढ़ जाते हैं। आज हम आपको कुछ टेक्निक के बारे में बताएंगे जो बच्चों में अच्छा व्यवहार डालते हैं-
दयालुता के साथ स्पष्ट सीमाएं
जब माता-पिता स्पष्ट नियम निर्धारित करते हैं तो बच्चे फलते-फूलते हैं। इससे उन्हें चीजों को समझने और आत्म-अनुशासन बढ़ाने में मदद मिलती है।
सकारात्मक व्यवहार
बच्चे अपने माता-पिता को देखकर सीखते हैं। सहानुभूति, धैर्य और सम्मान का प्रदर्शन बच्चों को इन गुणों की नकल करने के लिए प्रोत्साहित करता है।
ओपन कम्युनिकेशन
ऐसा वातावरण बनाना जहां बच्चे खुद को व्यक्त करने में खुला महसूस करें, विश्वास को बढ़ावा देता है। इसके लिए बच्चों को ध्यान से सुनें और समझने की कोशिश करें।
अच्छे व्यवहार
बच्चों के अच्छे व्यवहार को प्रशंसा के साथ सम्मानित करें। यह सकारात्मक कार्यों को मजबूत करता है।
उदाहरणों के साथ अनुशासन सिखाना
बच्चों को नियमों सिखाने से पहले पहले खुद उन नियमों का पालन करें, क्योंकि बच्चा आपको देखकर ही सीखता है।
इस तरह से आप अपने बच्चों को अनुशासित और बेहतर इंसान बना सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ
Top 6 Ways Leaders Can Effectively Manage Gen Z Employee