बच्चों की हायर स्टडी में नहीं आएगी परेशानी, ऐसे करें सेविंग


By Mahima Sharan06, Aug 2024 12:49 PMjagranjosh.com

पैसे बचाने के तरीके

छात्र जीवन में पढ़ाई का बड़ा महत्व है। लेकिन, बदलती दुनिया ने पढ़ाई के तरीकों और खर्चों को भी बदल दिया है। अब अच्छी हायर एजुकेशन के लिए आपके जेब में मोटी रकम होना बेहद जरूरी है। इसलिए यहां कुछ टिप्स दिए गए हैं, जो आपके लिए मददगार साबित होंगे-

बजट तैयार करें

सबसे पहला और जरूरी काम अपने बजट को सटीक तौर पर तैयार करना। इसमें सभी गैर जरूरी खर्चों को शामिल करें। ऐसा करने से आप अपनी फिजूलखर्ची पर कंट्रोल कर सकते हैं।

सेविंग करें

पैसे बचाने का सबसे बेस्ट तरीका है समय से पहले बचत शुरू करना। इसलिए अभी से ही छोटी-छोटी रकम अलग जगहें जमा करना शुरू कर दें।

एसआईपी

लॉग टर्म इन्वेस्टमेंट के लिए एसआईपी आपके लिए बेस्ट साबित हो सकती है। इसमें अच्छा रिटर्न मिलता है।

शिक्षा नीति

ऐसी कई सारी कंपनियां है, जो बच्चों की हायर स्टडी के लिए पॉलिसी निकालती हैं। इन पॉलिसी की रिटर्न परसेंटेज बहुत ही अच्छी है।

सरकारी योजना

बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए सरकार कई सारी योजनाएं निकालती रहती है, जैसे की सुकन्या समृद्धि योजना और पीपीएफ। आप इन योजनाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।

इन टिप्स की मदद से आप भी अपने बच्चों के हायर एजुकेशन के लिए पैसे जोड़ सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ 

CUET UG नहीं हुआ क्लियर? कॉलेज में एडमिशन के 7 अन्य विकल्प