समय खराब करने वाले कामों से कैसे दूर रहें? जानिए 5 टिप्स


By Priyanka Pal05, Apr 2024 06:00 AMjagranjosh.com

आज हम बात करने जा रहे हैं, ऐसी आदतों के बारे में जो आपको बहुत सा समय बर्बाद करती हैं। इन आदतों को नजरअंदाज करके आप अपना किमती समय ऐसे बचा सकते हैं, जानिए।

सोच

अगर आप काम को करने से ज्यादा सोचने में समय निकाल देते हैं। तो ऐसा करना बंद करें। किसी भी काम को करने के लिए अगर आपके पास सही प्लेनिंग है, तो समय बर्बाद करने का सवाल कभी नहीं उठता।

पॉजिटिविटी

आप जब भी दूसरों के बारे में सोचे तो अच्छा ही सोचें। क्योंकि जब भी आप किसी के बारे में कुछ बुरा सोचने लगते हैं तो अपना किमती समय सामने वाले को जवाब बदले की भावने से देने लगते हैं। ऐसे में जब आप पॉजिटिव रहेंगे तो हर काम आसानी से कर सकेंगे।

नियंत्रण

हमेशा बुरी सोच बेकार बातों को सोचने की बजाए खुद को नियंत्रित करें। खुद को ऐसे कामों में उलझाने से बचाएं जिससे आपका समय बर्बाद होता है। अपने मन पर नियंत्रण पर योगासन करके पा सकते हैं।

बातों में उलझना

कभी - कभी छोटे ब्रेक में बातें करना ठीक है। लेकिन हमेशा डेस्क पर बैठकर बातें करते रहना समय की बर्बादी है। हमेशा काम के वक्त ऐसा करने से बचें। काम के सिर्फ काम को खत्म करने का प्रण लें।

फोन चलाना

हमेशा कोशिश करें कि जब भी आप बहुत जरूरी काम कर रहे हो तो फोन आपका साइलेंट पर रहे। ऐसा करने से आपका समय बच सकता है। बेहराल कई बार होता ऐसा है कि आप बहुत जरूरी काम कर रहे होते हैं और बीच में नोटिफिकेशन आने से आपका ध्यान भटकने लगता है।

लक्ष्य पर केंद्रित

अगर आपके इरादे मजबूत हैं तो कोशिश करें कि आप उसे पूरा करके ही दम लें। जो लोग हमेशा अपने लक्ष्यों पर केंद्रित रहते हैं वे फालतू के कामों में समय बर्बाद नहीं किया करते।

सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Distance vs. Regular: MBA की कौन सी डिग्री है बेहतर? जानिए