Board Exam 2024: टॉपर्स की तरह उत्तर कैसे लिखते हैं? जानें


By Priyanka Pal21, Feb 2024 11:22 AMjagranjosh.com

पेपर कैसे अटेंड करें ?

एग्जाम में आप जितना भी पढ़कर जाते हो उसे सही तरीके से आंसर में लिखना सीखो। लेकिन एग्जाम में फर्क इस बात से पढ़ता है कि आप आंसर कैसे लिखकर आते हो। क्यों कि जो पूछा जाता है वही लिखकर आना जरूरी होता है। बहुत से स्टूडेंट ऐसे होते हैं जो कम पढ़कर जाते हैं लेकिन फिर भी आपसे अच्छे मार्क्स ले आते हैं। आपको पता है ऐसा क्यूं? आगे जानिए ऐसी ही सिक्रेट टिप्स के बारे में जिनसे आप क्लास के टॉपर भी बन सकते हैं।

बोर्ड एग्जाम

किसी टिप्स को जानने से पहले आपके लिए यह समझना जरूरी है कि किसी भी बोर्ड की कॉपी चाहे वह cbse, up board, mp board की क्यों न हो। कोई भी टीचर जब आपकी कॉपी चेक करता है तो वह आपको नहीं जानता। लेकिन आपके आंसर देने के तरीके से आपको जानने लगता है। अगर आपको आंसर लिखने का सही तरीका आ गया तो आपके 5 से 10 नंबर तो ऑटोमेटिक्ली बढ़ ही जाने हैं।

प्रॉब्लम

बहुत सारे स्टूडेंट्स को टाइम मैनेजमेंट की दिक्कत होती है उनकी लिखने की स्पीड बहुत स्लो होती है जिससे उन्हें लगता – रहता है कि उनका पेपर न छूट जाए। गंदी हैंडराइटिंग कई स्टूडेंट को लगता है कि उन्होंने पढ़ाई अच्छे से की है, लेकिन गंदी राइटिंग की वजह से मार्क्स नहीं मिलेंगे। पेपर में काट – काटकर लिखना और सबसे बड़ी प्रॉब्लम कि कुछ बच्चों को आंसर याद नहीं आते। इन सभी प्रॉब्लम का सॉल्यूशन आगे जाने।

स्लो स्पीड

कई बार कुछ स्टूडेंट के साथ ऐसा होता है कि उनकी राइटिंग स्लो होने के कारण आते हुए सवाल भी छूट जाते हैं। कुछ स्टूडेंट को कई आंसर बहुत अच्छे से पता होते हैं। तो वह क्वेश्चन पेपर के हाथ में आते ही उसी पर पहले ज्यादा फोकस के साथ लिखने लगते हैं और कई बार आधा पेज लिखने के बाद उन्हें याद आता है कि थोड़ा ठीक से लिखना चहिए था। इसके लिए वह पूरा आंसर काट कर लिखने लगते हैं। तो ऐसी गलती से बचें।

रफ पेज बनाकर लिखें

आंसर आपको कैसे लिखना है ये आप भूले ना इसके लिए ज्यादा नंबर वाले क्वेश्चन को अटेंड करने से पहले आंसर कॉपी के लास्ट में एक रफ पेज बना लें। जिसमें बुलेट प्वाइंट आप लिख सकते हैं। इससे आपके पेपर में काट – पीट भी नहीं होगी और प्वाइंट को भी याद करने में मदद मिलेगी।

आंसर याद न आना

पेपर में आंसर याद न आने के वजह से उसे छोड़े नहीं। टॉपर और एवरेज स्टूडेंट में कई बार इसी बात का फर्क देखने को मिलता है। वे यह कि टॉपर पेपर पूरा अटेंड करके ही छोड़ते हैं। जबकि एवरेज स्टूडेंट उसे छोड़ ही देते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो ऐसा करना बंद करें। जिस भी सवाल का आंसर नहीं याद आ रहा उसके चेप्टर को याद करें जो भी कुछ उसेस रिलेटिड याद आता है, उसे लिखने की कोशिश करें।

हाइ लाइट करें

जब भी आपको मन करे की आंसर सुंदर तरीके से लिखना है। तो आपको कोशिश करनी चाहिए की आप उसके जरूरी शब्दों को अंडर लाइन करें। इससे आपका आंसर देखने में भी सुंदर होता है और जो टीचर आपकी कॉपी चेकर कर रहा होता है उसे आपकी कॉपी चेक करने में परेशानी भी नहीं होती।

ऐसी ही एग्जाम टिप्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

बच्चों के लिए बेस्ट हैं ये टॉप सेल्फ केयर टिप्स