Ambani to Adani: ये हैं दुनिया के 10 सबसे अमीर शख्स
By Mahima Sharan06, Jun 2024 04:55 PMjagranjosh.com
दुनिया के सबसे अमीर भारतीय
आइए जानते हैं भारत के उन नागरिकों के बारे में जो दुनिया के अमीर लोगों की लिस्ट में आते हैं।
मुकेश अंबानी
रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक और अध्यक्ष मुकेश अंबानी 113.3 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर भारतीय हैं।
गौतम अडानी
गौतम अडानी, अडानी समूह के संस्थापक और अध्यक्ष हैं। उनकी कुल संपत्ति 81.9 बिलियन डॉलर है।
सावित्री जिंदल
जिंदल समूह की अध्यक्ष, सावित्री जिंदल 37.1 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ सबसे अमीर भारतीय महिला हैं।
शिव नादर
वे एचसीएल टेक्नोलॉजीज के संस्थापक और पूर्व अध्यक्ष हैं, जो एक मल्टीनेशनल आईटी सेवा कंपनी है। श्री नादर की कुल संपत्ति लगभग 30.0 बिलियन डॉलर है।
दिलीप सांघवी
दिलीप सांघवी सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज के संस्थापक और प्रबंध निदेशक हैं, जिनकी कुल संपत्ति 25.0 बिलियन डॉलर है।
कुमार बिड़ला
कुमार बिड़ला आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष हैं। उनकी कुल संपत्ति 22.0 बिलियन डॉलर है।
साइरस पूनावाला
साइरस पूनावाला 21.0 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ, दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के संस्थापक और अध्यक्ष हैं।
राधाकिशन शिवकिशन दमानी
एवेन्यू सुपरमार्ट्स के संस्थापक और सुपर मार्केट की डीमार्ट श्रृंखला का संचालन करने वाले राधाकिशन शिवकिशन दमानी को भारत के रिटेल राजा के रूप में भी जाना जाता है और उनकी कुल संपत्ति 20.6 बिलियन डॉलर है।
कुशल पाल सिंह
कुशल पाल सिंह भारत के सबसे बड़े रियल एस्टेट डेवलपर्स में से एक, डीएलएफ लिमिटेड के अध्यक्ष और सीईओ हैं। उनकी कुल संपत्ति 19.1 बिलियन डॉलर है।
इन भारतीयों ने दुनिया भर में भारत का नाम रोशन किया है। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ