भारत के 10 सबसे बेहतरीन साइंटिस्ट


By Prakhar Pandey05, Mar 2023 02:48 PMjagranjosh.com

प्रफुल्ल चंद्र रॉय

भारत की पहली फार्मास्यूटिकल कंपनी, बंगाल रसायन एवं फार्मास्यूटिकल्स के संस्थापक प्रफुल्ल चंद्र रॉय का रसायन और फार्मास्यूटिकल्स की फील्ड में काफी बड़ा योगदान रहा हैं।

श्रीनिवास रामानुजन

श्रीनिवास रामानुजन एक महान भारतीय गणितज्ञ थे, उन्हें मार्डन युग के महानतम गणित विचारकों में गिना जाता हैं।

सलीम अली

पक्षी विज्ञान को विकसित करने में इनका बहुत बड़ा योगदान रहा हैं। उनकी इस फील्ड में कई खोज और योगदान के चलते इन्हें ‘बर्डमैन ऑफ इंडिया’ भी बोला जाता हैं।

होमी जहांगीर भाभा

होमी जहांगीर भाभा एक ड्रीमर थे, सिर्फ चंद वैज्ञानिकों को साथ लेकर 1944 में उन्होंने न्यूक्लियर एनर्जी पर रिसर्च की शुरुआत की थी।

चन्द्रशेखर वेंकटरमन

1888 में जन्मे सी.वी रमन एक फिजिसिस्ट थे। उनके आविष्कार को ‘Raman Effect’ के नाम से भी जाना जाता हैं। 1930 में उन्हें फिजिक्स के लिए नोबेल प्राइज से भी नवाजा गया था।

जगदीश चन्द्र बसु

डॉ जगदीश चन्द्र बसु ऐसे पहले वैज्ञानिक थे जिन्होंने रेडियो और सूक्ष्म तरंगों की प्रकाशिकी पर काम किया। उन्हें भौतिकी, जीवविज्ञान, वनस्पति विज्ञान और पुरातत्व का गहरा ज्ञान था।

सत्येन्द्रनाथ बोस

बोस सांख्यिकी के लिए नींव विकसित करने और बोस संघनन के सिद्धांत के लिए सत्येन्द्रनाथ बोस को जाना जाता हैं। वह एक भारतीय गणितज्ञ और भौतिक शास्त्री थे।

ऐ.पी.जे अब्दुल कलाम

भारत के 11वें राष्ट्रपति ऐ.पी.जे अब्दुल कलाम मिसाइलों और परमाणु हथियार कार्यक्रम संचालित करने के लिए भी जाना जाता है।

श्रीराम शंकर अभयंकर

बीजगणितीय ज्यामिति में श्रीराम शंकर अभयंकर ने काफी योगदान दिया हैं। श्रीराम शंकर एक विख्यात भारतीय गणितज्ञ हैं।

हरगोविन्द खुराना

हरगोविंद खुराना को बायोकेमिस्ट के क्षेत्र में अहम योगदान के लिए 1968 में नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया था।

यूपी का राजकीय वृक्ष कौन-सा है? जानिए