यूपी का राजकीय वृक्ष कौन-सा है? जानिए


By Prakhar Pandey05, Mar 2023 12:46 PMjagranjosh.com

यूपी

देश के सबसे बड़े राज्यों में से एक उत्तर प्रदेश में बहुत सी ऐसी चीजें हैं जो आपको पता होनी चाहिए। आइए जानते हैं यूपी के राजकीय वृक्ष के बारे में साथ ही और भी कई दिलचस्प चीजें।

राजकीय वृक्ष

राजकीय वृक्ष किसी भी राज्य का एक वृक्ष प्रतीक होता हैं। उत्तर प्रदेश के अलावा भारत के सभी राज्यों का अपना अपना राजकीय वृक्ष हैं।

यूपी का राजकीय वृक्ष

उत्तर प्रदेश का राजकीय वृक्ष अशोक का पेड़ हैं। इस पेड़ का स्थानीय नाम सीता अशोक हैं और इसका वैज्ञानिक नाम सराका असोका हैं।

अशोक का पेड़

अशोक का पेड़ लगाने से पॉजिटिव एनर्जी आती हैं। लोग अक्सर अशोक के पत्तों से घर के मुख्य द्वार पर बंदनवार लगाना शुभ मानते हैं। त्योहारों पर भी लोग इसी पेड़ के पत्तों से बंदनवार बना लगाते हैं।

राजकीय पुष्प

यूपी का राजकीय पुष्प पलाश हैं, जिसे लोग ढाक और टेसु भी कहते हैं। अंग्रेजी में इस पुष्प को फ्लेम ऑफ़ द फॉरेस्ट कहते हैं।

राजकीय पशु

उत्तर प्रदेश का राष्ट्रीय पशु हिरण हैं। यह शाकाहारी प्रवृत्ति के पशु होते हैं।

राजकीय पक्षी

यूपी का राजकीय पक्षी सारस हैं, जिसे अंग्रेजी में क्रेन कहते हैं। इस पक्षी की उंचाई 6 फिट होती हैं वहीं ये 8 फीट तक पंखों का विस्तार करते हैं।

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश वैसे तो कई चीजों के लिए मशहूर हैं। यहां घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र दुनिया के 7 अजूबों में ताजमहल भी शामिल हैं।

जनसंख्या

जनसंख्या के मामले में यूपी भारत के सभी राज्यों से आगे हैं। 2011 जनगणना के दौरान यहां की जनसंख्या करीब 19 करोड़ 90 लाख थी, जो कि हाल फिलहाल में 24-25 करोड़ हो सकती हैं।

राज्यों के मुख्यमंत्रियों की सैलरी, जानिए