भारत के इन 5 कॉलेज से करें सस्ते में एमबीए


By Mahima Sharan22, Jul 2024 02:47 PMjagranjosh.com

बेस्ट एमबीए कॉलेज

युवाओं के बीच आज एमबीए सबसे लोकप्रिय कोर्स में से एक बन गया है। अगर आप भी अच्छे कॉलेज से एमबीए करना चाहते हैं, लेकिन बजट फ्रेंडली कॉलेज ढूंढ रहे हैं, तो यहां पर कुछ बेस्ट ऑप्शन दिए गए हैं।

फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली यूनिवर्सिटी

यह भारत के सबसे पुराने बिजनेस स्कूलों में से एक है और कई अन्य टॉप बी-स्कूलों की तुलना में कम फीस स्ट्रक्चर के साथ उपलब्ध है।

डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, आईआईटी दिल्ली

यह मैनेजमेंट स्टडीज आईआईटी दिल्ली एमबीए प्रोग्राम में एडमिशन दिलाता है। यह कॉलेज अपने कठोर शैक्षणिक पाठ्यक्रम और कम फीस के लिए जाना जाता है।

जेबीआईएमएस, मुंबई

जेबीआईएमएस मुंबई यूनिवर्सिटी का एक प्रसिद्ध मैनेजमेंट संस्थान है। यह मुंबई के अन्य टॉप बी-स्कूलों की तुलना में कम फीस पर एमबीए प्रोग्राम में एडमिशन देता है।

एक्सआईएमई, बैंगलोर

यह एक निजी मैनेजमेंट संस्थान है जो दो साल का फुल-टाइम एमबीए प्रोग्राम ऑफर करता है।

भारतीय वन प्रबंधन संस्थान, भोपाल

भारतीय वन प्रबंधन संस्थान एक स्वायत्त संस्थान है जो वन प्रबंधन और सतत विकास के क्षेत्र में एमबीए कार्यक्रम प्रदान करता है।

एमबीए के इन कॉलेजों में आप अच्छा करियर बना सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

ये हैं कम फीस वाले बोर्डिंग स्कूल, जानें एडमिशन प्रोसेस