By Priyanka Pal28, Mar 2025 11:05 AMjagranjosh.com
नारियल का सबसे अधिक उत्पादन करने वाले देेश
दुनिया भर में नारियल अपने स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं दुनिया में सबसे अधिक नारियल का उत्पादन कौन से देश करते हैं।
इंडोनेशिया
यहां की अनुकूल जलवायु और विशाल कृषि भूमि सालाना लगभग 17 मिलियन मीट्रिक टन नारियल की खेती करने के लिए जानी जाती है। नारियल उत्पादन में इंडोनेशिया सबसे आगे है।
फिलिपींस
यह देश हाल के सालो में लगभग 14.7 मिलियन मीट्रिक टन उत्पादन के साथ, देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।
भारत
14 मिलियन मीट्रिक टन से अधिक उत्पादन करने वाला भारत का नारियल उद्योग न केवल खाने में इस्तेमाल होता है। बल्कि इसके लाखों नागरिकों के लिए रोजगार का अवसर भी है।
ब्राजिल
2.4 मिलियन मीट्रिक टन से अधिक उत्पादन के साथ, ब्राजील का नारियल उद्योग राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था और वैश्विक योगदान के लिए जाना जाता है।
श्रीलंका
नारियल श्रीलंका की संस्कृति और भोजन का एक अभिन्न अंग है और यह उद्योग देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यहां नारियल का उत्पादन 2.2 मिलियन मीट्रिक टन से अधिक है।
वियतनाम
वियतनाम में नारियल उत्पादन बढ़ रहा है, हाल के आंकड़ों के अनुसार उत्पादन लगभग 1.9 मिलियन मीट्रिक टन है। देश का मेकांग डेल्टा नारियल की खेती के लिए सबसे अनुकूल है।
पापुआ न्यू गिनी
पापुआ न्यू गिनी भले ही सबसे बड़ा उत्पादक न हो, लेकिन 1.8 मिलियन मीट्रिक टन से ज्यादा का उसका योगदान महत्वपूर्ण है। यहां के ग्रामीणों के लिए नारियल उद्योग आय का स्त्रोत है।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।