By Priyanka Pal05, Apr 2025 12:00 PMjagranjosh.com
भारत के टॉप 7 केंद्रीय विद्यालय
केंद्रिय विद्यालय भारत के ज्यादातर राज्यों में काफी पॉपुलर स्कूल है, जो कि अपनी क्वालिटी एजुकेशन के साथ - साथ नैतिक शिक्षा के लिए भी जाना जाता है। आज जानिए भारत के 7 केंद्रीय विद्यालय।
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय IIT पवई
यह मुंबई के टॉप स्कूल में से एक के रूप में मान्यता प्राप्त संस्थान है। यह अपनी अलग पहचान बनाने के लिए जाना जाता है।
केंद्रीय विद्यालय IIT चेन्नई
1964 में स्थापित यह विद्यालय भारत के सबसे शुरुआती केंद्रीय विद्यालय में से एक है। जो अपनी बेहतरीन एजुकेशन के लिए जाना जाता है।
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय NMR JNU
नई दिल्ली में मौजूद इस केंद्रीय विद्यालय की स्थापना 1972 में हुई थी। जिसके कारण यह देश की राजधानी में काफी पॉपुलर है।
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर 2 दिल्ली कैंट
1981 में अपनी स्थापना के बाद इस स्कूल ने न केवल दिल्ली में बल्कि पूरे भारत में सबसे बेहतरीन सरकारी स्कूलों में से एक के रूप में जाना जाता है।
केंद्रीय विद्यालय सेक्टर 8 RK पुरम
7 एकड़ के विशाल परिसर के साथ यह विद्यालय यूनिवर्सिटी जैसा है, जो अपने शिक्षण अनुभव को बढ़ाता है।
केंद्रीय विद्यालय IVRI बरेली
अपने छोटे आकार के बावजूद, उत्तर प्रदेश के बरेली में स्थित यह स्कूल हाई क्वालिटी एजुकेशन के लिए अपनी पहचान बनाए हुए है।
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गणेशखिंड
1982 में स्थापित यह स्कूल अपनी बेहतरीन एजुकेशन, खेल और नैतिक मूल्यों पर जोर देता है। इसी के साथ यह विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए जाना जाता है।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
क्या बातचीत के दौरान बुरा हो जाता है स्वभाव? इन संकेतों से करें पहचान