भारत के इन 7 जगहों की हवा है सबसे स्वच्छ और शुद्ध


By Priyanka Pal07, Feb 2025 02:40 PMjagranjosh.com

इन 7 जगहों की हवा है सबसे स्वच्छ

आज इस वेब स्टोरी में जानिए भारत की उन जगहों के बारे में जहां की हवा, सबसे स्वच्छ और शुद्ध मानी जाती है।

तिरुनेलवेली, तमिलनाडु

तिरुनेलवेली, तमिलनाडु का एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध शहर है। यहां का AQI 33 रहा, आप यहां की प्राकृतिक सुंदरता और मंदिरों में जाकर घूम सकते हैं।

नाहरलागुन, अरुणाचल प्रदेश

यह अपनी प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक महत्व और प्रशासनिक केंद्र होने के कारण प्रसिद्ध है। यह जगह भी शुद्ध हवा वाली जगहों में आगे रहा, जिसका AQI 43 है।

मदिकेरी, कर्नाटक

मदिकेरी, कर्नाटक राज्य में मौजूद एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जिसे कूर्ग की राजधानी भी कहा जाता है। यह जगह अपनी प्राकृतिक सुंदरता, कॉफी बागानों, ठंडे मौसम और समृद्ध संस्कृति के लिए जानी जाती है। यहां का AQI 44 रही।

बीजापुर, कर्नाटक

कर्नाटक का एक प्रसिद्ध ऐतिहासिक शहर है। अपनी मुगल-इस्लामिक वास्तुकला, स्मारकों और ऐतिहासिक धरोहरों के लिए इसे जाना जाता है। यहां का AQI 47 रहा।

तंजावुर, तमिलनाडु

तंजावुर, तमिलनाडु आज भी अपनी भव्य मंदिर वास्तुकला, कला और संगीत के लिए प्रसिद्ध है। यहां का AQI 47 रहा।

कोप्पल, कर्नाटक

कोप्पल, कर्नाटक यह अपनी प्राचीन विरासत, मंदिरों, किलों और ऐतिहासिक लड़ाइयों के लिए प्रसिद्ध शहर। यहां का AQI 55 रहा।

बनारस, उत्तर प्रदेश

बनारस, जिसे वाराणसी भी कहा जाता है, भारत का सबसे पुराना और पवित्र शहर माना जाता है। इसे हिंदू धर्म, संस्कृति, इतिहास, शिक्षा और कला का प्रमुख केंद्र माना जाता है। यहां का AQI 55 रहा।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

UPSC इंटरव्यू में क्या पहनना चाहिए? जानिए