भारत की टॉप 7 संस्कृत यूनिवर्सिटी


By Priyanka Pal05, Mar 2025 03:27 PMjagranjosh.com

टॉप 7 संस्कृत यूनिवर्सिटी

संस्कृत दुनिया की सबसे पुरानी और समृद्ध भाषाओं में से एक है। इसे भारतीय संस्कृति और सभ्यता की जननी भी कहा जाता है। अगर आप संस्कृत यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेना चाहते हैं तो ये हैं भारत के 7 बेस्ट कॉलेज।

द संस्कृत कॉलेज एंड यूनिवर्सिटी

द संस्कृत कॉलेज एंड यूनिवर्सिटी की स्थापना 1824 में की गई थी। पश्चिम बंगाल में स्थित यह देश के सबसे पुराने संस्कृत विश्वविद्यालयों में से एक है।

संपूर्णानंद संस्कृत यूनिवर्सिटी

वाराणसी स्थित यह विश्वविद्यालय संस्कृत अध्ययन और पारंपरिक शिक्षा के लिए जाना जाता है। यहां वेद, ज्योतिष, आयुर्वेद और शास्त्रों की शिक्षा दी जाती है।

कमलेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत यूनिवर्सिटी

शास्त्रीय ग्रंथों और पारंपरिक अध्ययन के लिए आप कमलेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी कर सकते हैं। बिहार का यह विश्वविद्यालय भी संस्कृत शिक्षा के लिए जाना जाता है।

राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मौजूद यह संस्थान भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त है और संस्कृत अध्ययन के लिए जाना जाता है।

राष्ट्रीय संस्कृत विद्यापीठ

यह विश्वविद्यालय तिरुपति में स्थित है और संस्कृत शिक्षा के साथ ही शोध कार्यों के लिए भी प्रतिष्ठा बनाए हुए है।

जगद्गुरु रामानन्दाचार्य राजस्थान संस्कृत यूनिवर्सिटी

जयपुर में मौजूद यह विश्वविद्यालय राजस्थान में संस्कृत अध्ययन को बढ़ावा देने के लिए स्थापित किया गया था। जहां लेटेस्ट और पारंपरिक कोर्स दोनों में पढ़ाई की जा सकती है।

श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विद्यापीठ

दिल्ली में मौजूद इस विद्यापीठ को संस्कृत भाषा, व्याकरण, साहित्य और दर्शनशास्त्र की पढ़ाई के लिए प्रमुख माना जाता है

सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

बोरियत को दूर कर ऐसे करें पढ़ाई पर फोकस