इंग्लिश बोलने वाले सीख सकते हैं ये 7 आसान भाषाएं


By Priyanka Pal22, Nov 2024 01:26 PMjagranjosh.com

दुनियां में कई भाषाएं बोली जाती हैं, ऐसे में अगर आप इंग्लिश बोलने जानते हैं तो नीचे दी गई कई भाषाओं को आसानी से सीख सकते हैं।

अफ्रीकी

यह एक जर्मनिक भाषा है जिसकी जड़ें डच भाषा में हैं। 17वीं शताब्दी में इस भाषा ने लोकप्रियता हासिल हुई। अंग्रेजी की तरह अफ्रीकी भाषा में भी संज्ञाएं लिंग के साथ नहीं बदलतीं।

डेनिश

डेनिश और इंग्लिश करीबी बहनें हैं। दोनों जर्मनिक हैं लेकिन भौगोलिक रूप से अलग हैं। डेनिश भाषा के निर्माण के लिए अंग्रेजी भाषा से बहुत सारे शब्द उधार लिये गए हैं।

डच

डच और अंग्रेजी भाषाओं में जर्मनिक मूल समान है, इसलिए उनकी शब्दावली भी समान है। अन्य विदेशी भाषाओं की तुलना में, अंग्रेजी बोलने वालों के लिए डच भाषा का उच्चारण करना आसान माना जाता है।

फ्रेंच

फ्रेंच भाषा रोमांस भाषाओं के इंडो-यूरोपियन भाषा परिवार से आती है। अंग्रेजी और फ्रेंच दो अलग-अलग भाषा परिवारों से हैं, फिर भी एक अंग्रेजी वक्ता के रूप में फ्रेंच सीखना ठीक हो सकता है।

इतालवी

अंग्रेजी भाषा बोलने के आधार पर, इतालवी वर्णमाला में निपुणता प्राप्त करना कोई चुनौती से भरा नहीं है। इतालवी भी फ्रेंच की तरह एक रोमांस भाषा है और इसकी जड़ें 5वीं शताब्दी में लैटिन से हैं।

नॉर्वेजियन

डेनमार्क और नॉर्वे के विलय के बाद 17वीं सदी में उभरी नॉर्वेजियन भाषा का विकास हुआ था। नॉर्वेजियन में संज्ञाओं को लिंग के रूप में चिह्नित किया जाता है।

पुर्तगाली

15वीं और 16वीं शताब्दी में उभरी यह भाषा, एक लोकप्रिय रोमांस भाषा है। स्पैनिश और अंग्रेजी बोलने वालों के लिए पुर्तगाली भाषा सीखना आसान हो सकता है।

सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

भारत के इन 6 क्रिकेटर के जीवन पर बनी हैं फिल्में