BTech Courses: सबसे बेस्ट हैं ये 9 इंजीनियरिंग ब्रांच


By Mahima Sharan08, Oct 2024 03:49 PMjagranjosh.com

टॉप इंजीनियरिंग कोर्स

हर साल देश के लाखों युवा इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन लेते हैं, लेकिन छात्र इंजीनियरिंग के कोर्स को लेकर कंफ्यूज रहते हैं। यहां इंजीनियरिंग के टॉप कोर्स की लिस्ट दिए गए हैं, जो आपका भविष्य संवार सकते हैं।

सीएस इंजीनियरिंग

कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग हमेशा से डिमांड में रही है। इस ब्रांच में कंप्यूटर साइंस, कंप्यूटर सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट के साथ-साथ प्रोग्रामिंग और नेटवर्किंग के कॉन्सेप्ट पढ़ाए जाते हैं।

मैकेनिकल इंजीनियरिंग

यह इंजीनियरिंग की सबसे पुरानी और बड़ी ब्रांच में से एक है, जिसमें मशीन की संरचना और निर्माण सिखाई जाती है।

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग इलेक्ट्रिकल साइंस को सिखाती है। यह ऐसी ब्रांच है जिसमें हमेशा जॉब के काफी अवसर रहते हैं।

इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग

ECE इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का निर्माण, डिजाइन, टेस्टिंग करना सिखाता है। इसमें सर्किट, माइक्रोप्रोसेसर और इंटीग्रेटेड सर्किट आदि पढ़ाए जाते हैं।

सिविल इंजीनियरिंग

सिविल इंजीनियरिंग में फिजिकल और नेचुरल रूप से बनी चीजों के डिजाइन, निर्माण और रखरखाव के बारे में पढ़ाया जाता है।

एयरोस्पेस इंजीनियरिंग

एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में एयरप्लेन, स्पेसक्राफ्ट, सैटेलाइट और मिसाइल के बारे में पढ़ाया जाता है।

इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी

आईटी इंजीनियरिंग की एक बहुत ही लोकप्रिय ब्रांच है। इसमें छात्रों की गणित, साइंस और इंजीनियरिंग प्रिंसिपल की नींव मजबूत की जाती है।

न्यूक्लियर इंजीनियरिंग

इसमें न्यूक्लियर एनर्जी और रेडिएशन से जुड़ा साइंस पढ़ाया जाता है। इस कोर्स को करने के लिए इन विषयों में रुचि होना जरूरी है।

इंजीनियरिंग ये कोर्स आपके लिए बेस्ट साबित हो सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

दिमाग से मुश्किल काम करवाना कैसे सीखें? ये ट्रिक करें फॉलो