By Mahima Sharan28, Jan 2025 01:06 PMjagranjosh.com
सबसे ज्यादा अमरूद की खेती वाला राज्य
अमरूद भारत का चौथा सबसे ज्यादा उगाया जाने वाला फल है। भारत में इसकी खेती करीब 0.15 मिलियन हेक्टेयर में फैली हुई है। आइए देखते हैं भारत के किन राज्यों में सबसे ज्यादा अमरूद की खेती की जाती है।
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा अमरूद की खेती की जाती है। यहां करीब 22.93% बाजार हिस्सेदारी के साथ भारत के अमरूद का उत्पादन किया जाता है, जिसमें करीब 928.44 टन अमरूद उगाए जाते हैं।
मध्य प्रदेश
अमरूद की उत्पादन में मध्य प्रदेश दूसरे स्थान पर है। यहां हर साल 776.5 मीट्रिक टन अमरूद की उत्पादन होती है।
बिहार
भारत के अमरूद उत्पादन में बिहार का महत्वपूर्ण योगदान है, यह तीसरे स्थान पर आने वाले राज्य है। यहां 434.41 मीट्रिक टन अमरूद की खेती होती है।
आंध्र प्रदेश
आंध्र प्रदेश भारत के अमरूद की खेती में उल्लेखनीय भूमिका निभाता है, जो 335.11 मीट्रिक टन का योगदान देता है।
हरियाणा
हरियाणा भारत में एक महत्वपूर्ण अमरूद उत्पादक है, जो 271.18 मीट्रिक टन के साथ कुल अमरूद की खेती में योगदान देता है।
भारत के इन 5 राज्यों में ही सबसे ज्यादा अमरूद की खेती की जाती है। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ