देश के टॉप IIM कॉलेज में एडमिशन कैसे मिलता है? जानें


By Priyanka Pal01, Aug 2024 03:15 PMjagranjosh.com

देश के टॉप IIM कॉलेज

इंडियन इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क के अनुसार, इस वेब स्टोरी में जानिए भारत के टॉप 7 IIM कॉलेज में कैसे मिलता है एडमिशन।

1.इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, अहमदाबाद

NIRF रैंकिंग में भी IIMA 2020 से लगातार हर साल देश के बेस्ट मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट के तौर पर रहा है। आप यहां ग्रेजुएशन के बाद CAT के स्कोर के बेसिस पर एडमिशन ले सकते हैं।

2. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, कलकत्ता

एशिया के टॉप बिजनेस स्कूलों की लिस्ट में यह शामिल है। इंस्टीट्यूट में CAT स्कोर, ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू के बेसिस पर एडमिशन ले सकते हैं।

3. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, बेंगलुरु

IIM बेंगलुरु से दो सालों का रेगुलर MBA, 1 साल का फुल टाइम रेजिडेंशियल प्रोग्राम और भी बहुत से कोर्स कर सकते हैं।

4. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, कोझिकोड

MBA कोर्सेज में एडमिशन के लिए CAT के सभी सेक्शन में नॉन जीरो यानी पॉजिटिव स्कोर होना जरूरी है। इसके अलावा ग्रेजुएशन में कम से कम 60% मार्क्स होने चाहिए।

5. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, लखनऊ

यहां आप CAT या GMAT स्कोर के जरिए एडमिशन ले सकते हैं। CAT एंट्रेंस स्कोर के अलावा ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू के बेसिस पर फाइनल सिलेक्शन होगा।

6. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, मुंबई

इंस्टीट्यूट में CAT, GMAT, GATE, GRE जैसे एग्जाम के स्कोर के बेसिस पर एडमिशन ले सकते हैं।

7. इंडियन इंस्टीट्यूटऑफ मैनेजमेंट, इंदौर

IIMI इंदौर में पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज ऑफर किए जाते हैं। इसके दो साल का डिप्लोमा MBA कोर्स के बराबर है।

सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

इंजीनियरिंग करने की है प्लानिंग, तो 12वीं के बाद ऐसे चुने सही कॉलेज