By Priyanka Pal19, Mar 2025 05:40 PMjagranjosh.com
दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड
क्रिकेट विश्व स्तर पर सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक है। लेकिन, क्या आप जानते हो इसके आयोजन और प्रचार में बड़ी भूमिका निभाने वाले क्रिकेट बोर्ड के बारे में।
BCCI
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का गठन 1928 में मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। भारत का क्रिकेट के प्रति प्यार और इसकी बड़ी आबादी इसे आर्थिक रूप से शक्तिशाली बनाती है।
CA
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का गठन 1905 में हुआ था। जिसका मुख्यालय मेलबर्न, विक्टोरिया में है। देश के क्रिकेट के प्रति प्रेम और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सफलता के कारण वित्तीय रूप से मजबूत है।
ECB
इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड का गठन 1997 में हुआ था। बोर्ड के स्मार्ट प्रबंधन और व्यावसायिक साझेदारी पर ध्यान केंद्रित करने की वजह से यह दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्डों में से एक बन गया है।
PCB
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का गठन 1948 में हुआ था। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड देश के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्डों में से एक है, जिसका श्रेय देश के उत्साही क्रिकेट प्रशंसकों को जाता है।
BCB
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का गठन 1972 में हुआ था। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में, खास तौर पर सीमित ओवरों के प्रारूपों में, महत्व प्राप्त कर लिया है।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।