Train Your Brain: तेजी से दौड़ेगा दिमाग, आज से शुरू करें ये 5 काम


By Mahima Sharan21, Jan 2025 05:15 PMjagranjosh.com

दिमाग को कैसे करें तेज

दिमाग एक एक मशीन है, जिसे जितना खर्च करें वो उतना ही तेज बनेगा। यहां दिमाग को तेजी से दौड़ने के कुछ तरीकों के बारे में बताया गया है, जिसकी मदद से आपका दिमाग चीते की तरह तेज हो जाएगा।

फिजिकल एक्टिविटीज

शारीरिक रूप से एक्टिव रहना न केवल हमारे शरीर के लिए बल्कि हमारे दिमाग के लिए भी बहुत जरूरी है। रोजाना कम से कम 10 मिनट एक्सरसाइज करने की आदत डालें। एक्सरसाइज आपको मानसिक रूप से तेज बनाता है, फोकस बढ़ाता है साथ ही प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल्स को बेहतर बनाता है।

नई-नई चीजें सीखे

नई चीजें दिमाग को एक्टिव रखता हैं, जिससे काम करने की स्पीड और क्वालिटी में सुधार होता है। इसकी मदद से आप आपका दिमाग भविष्य में आने वाली सभी चुनौतियों का डट कर सामना करने के लिए तैयार होता है।

क्रिएटिव चीजों से जुड़े

दिमाग को एक्टिव रखने के लिए केवल फिजिकल एक्सरसाइज ही काफी नहीं है। कुछ क्रिएटिव एक्टिविटी भी आपको मेंटली स्ट्रांग बनाने में मदद करती है। खुद को कुछ ऐसी एक्टिविटी से साथ जोड़े, जिससे आपको खुशी मिलती हो।

कॉम्प्लेक्स एक्टिविटी

कभी-कभी मुश्किल कामों को करना भी आपके दिमाग के लिए अच्छा साबित होता है। दिमाग को आसान काम करने की आदत बन जाती है, इसलिए बीच-बीच में थोड़े मुश्किल कामों से अपने दिमाग को बूस्ट करना जरूरी है।

अच्छी नींद

एक्टिव दिमाग के लिए अच्छी नींद लेना भी जरूरी है, क्योंकि केवल उसी समय दिमाग आराम कर पाता है। रोजाना 8-9 घंटे की नींद सुनिश्चित करें। नींद एकाग्रता को बढ़ाती है।

इन तरीकों से आप अपने दिमाग को मजबूत बना सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

बिना बुरे बने 'ना' कहने के तरीके