किसी राज्य में राष्ट्रपति शासन कब और क्यों लगाया जाता है?
By Priyanka Pal14, Feb 2025 01:45 PMjagranjosh.com
मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू
मणिपुर में बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसकी वजह से मौजूदा समय में मणिपुर में राष्ट्रपति शासन मौजूद है। आज जानिए राष्ट्रपति शासन किसी भी राज्य में कब लागू किया जाता है?
राष्ट्रपति शासन
जिस भी राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया जाता है, उस राज्य की कमान सीधे राष्ट्रपति पर आ जाती है। इसके लिए केंद्र की ओर से कार्यकारी अधिकार प्रदान किए जाते हैं। साथ ही राज्यपाल द्वारा सलाहकारों की नियुक्ती भी की जाती है, जो कि सेवानिवृत्त सिविल सेवक होते हैं।
राष्ट्रपति शासन कितने समय के लिए लगता है?
राष्ट्रपति शासन को यदि संसद द्वारा अनुमोदित कर दिया जाता है, तो यह छह - छह महीने तक चलता है। अगले तीन सालों के लिए छह-छह महीन की अवधि में भी बढ़ाया जा सकता है।
संवैधानिक व्यवस्था
राष्ट्रपति शासन को लेकर संविधान में जानकारी दी गई है कि अगर राष्ट्रपति इस बात से संतुष्ट नहीं है कि राज्य सरकार संविधान के मुताबिक काम नहीं कर रही है, तो राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रपति शासन लगाया जा सकता है।
बदलाव
राष्ट्रपति, राज्य सरकार के कार्य अपने हाथ में ले लेते हैं और उसे राज्यपाल और अन्य कार्यकारी अधिकारियों की शक्तियां हासिल हो जाती हैं।
शक्तियां
राष्ट्रपति, घोषणा कर सकता है कि राज्य विधायिका की शक्तियों का प्रयोग संसद करेगी।
संसद के अधिकार
संसद को यह अधिकार है कि वह राज्य के लिए कानून बनाने की शक्ति राष्ट्रपति अथवा उसके किसी नामित अधिकारी को दे सकती है।
अध्यादेश
जब संसद नहीं चल रही हो तो राष्ट्रपति के लिए कोई अध्यादेश जारी कर सकता है।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
What Is Study Of The Structure And Function Of Living Organisms?