कम्यूनिकेशन को बेहतर बनाने के लिए ऐसे करें जेस्चर का उपयोग


By Priyanka Pal03, Dec 2024 11:51 AMjagranjosh.com

कम्यूनिकेशन को बेहतर बनाने के लिए जेस्चर का उपयोग बहुत प्रभावी होता है। जेस्चर हमारे विचारों और भावनाओं को शब्दों के बिना भी व्यक्त करने में हेल्प करते हैं।

जेस्चर का महत्व

ये शारीरिक संकेत होते हैं जो हमारे विचारों, भावनाओं और इरादों को दूसरों तक पहुंचाने में हेल्पफुल साबित होते हैं। ये हमारे संचार को अधिक प्रभावी और आकर्षक बनाते हैं।

हाथों के जेस्चर

इशारा करना, हाथ फैलाना, हाथ उठाना और मुट्ठी बांधना जो कि आपके कॉन्फिडेंस को दिखाने का प्रयास करता है।

चेहरे के जेस्चर

चेहरे के भाव आपके शब्दों को मजबूत करने का काम करते हैं, मुस्कुराहट सकारात्मकता और आत्मीयता का संकेत देती है।

भौंहें उठाना

इसका उपयोग आप तब करते हो जब कोई घटना अचानकर घट जाए और संदेह या रुचि दिखाने के लिए उपयोग करें।

बॉडी पोस्चर

आपकी बॉडी लैंग्वेज आपके अंदर का सेल्फ कॉन्फिडेंस, गुस्सा, घबराहट सबकुछ कहने का काम करती है। जैसे झुककर बैठना आपके आत्म विश्वास को कम दिखाने का काम करता है।

सिर के जेस्चर

सिर के इशारे से आप बातचीत में सहमति या असहमति व्यक्त कर सकते हैं। सिर हिलाना सहमति, स्वीकृति का संकेत है।

ऐसी ही टिप्स, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

6 Worst Habits To Quit Before Exams To Boost Mental Health