चीजों को जल्दी याद करने के अपनाएं वैदिक तरीके


By Priyanka Pal06, Mar 2024 06:00 AMjagranjosh.com

वैदिक मेथड

पुराने समय में खासकर दक्षिण भारत में बच्चों को विभिन्न सब्जेक्ट और कलाओं पर एक साथ फोकस करना सिखाया जाता था। उस समय आज की आधुनिक टेक्निक नहीं हुआ करती थी। लेकिन फिर भी कई विद्वान अपनी शिक्षा बड़े ही अदब से कर लिया करते थे। आगे जानिए उन सभी वैदिक मेथड के बारे में जिन्हें आज भी आप यूज में ला सकते हैं।

अवधान

इसे कॉन्सन्ट्रेशन से समझा जा सकता है। पहले के समय में लोगों को वेदों के हजारों मंत्र याद हो जाते थे। अवधान यानी कॉन्सन्ट्रेशन आप भी कर सकते हैं। जब हम नई चीजें सीखते हैं, तब दिमाग के नए हिस्से एक्टिव होते हैं और दूसरे नए न्यूरोल कनेक्शन बनते हैं। इससे आप फोकस करना सीख जाते हैं।

नई स्किल सीखना

आपको हमेशा नई स्किल या चीजें सीखते रहना चाहिए इसके लिए दिन के 10 मिनट भी काफी होते हैं। आप हफ्ते में 20 मिनट के लिए शतरंज खेल सकते हो और इसे खेलते वक्त आप हर बार कुछ नई स्ट्रेटेजी सीखने की कोशिश करो। ऐसी एक्टिविटी आपके दिमाग को विकसित करने में मदद करती है।

हैंड जेस्चर

आप हैंड जेस्चर का प्रयोग करके कुछ भी याद रख सकते हैं। कोई भी शारीरिक एक्शन और जेस्चर आपकी मेमोरी को बेहतर करता है। ऐसा करने से दिमाग के कुछ हिस्से एक्टिवेट होते हैं। जिस कारण इन्फोरमेंशन बेहतर तरीके से दिमाग में स्टोर हो जाती है।

मेमोरी बढ़ाने की तकनीक

जो भी आप याद करना चाहें एक प्वॉइंट से दूसरे को कनेक्ट कीजिए। इसके लिए आप मेमोरी का प्रयोग कर सकते हैं। जब आप इसे शुरू से दोहराते हैं तो आपकी मेमोरी मजबूत बनती है।

पोस्चर

जब आप पैर खोलकर सुखासन या पद्मासन में बैठते हैं, तब हमारी स्पाइन और नर्व रिलेक्स रहती है। गर्दन, पीठ और कंधे अपने आप बेलेंस में रहते हैं। इस समय कुछ भी याद करना आसान होता है। पोस्चर का दिमाग पर हमेशा गहरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए पढ़ते और सीखते समय पैर खोलकर बैठें।

योगा नमस्कार

इससे न केवल आपकी पीठ मजबूत होती है बल्कि रीढ़, गर्दन और दिमाग के बीच जो मसल है वे भी स्ट्रेच होती है। यह दिमाग को अलर्ट और चुस्त बनाता है।

वैदिक रूटीन

दिमाग को तेज रखने के लिए और बेहतर पढ़ाई करने के लिए आप वैदिक रूटिन भी फॉलो कर सकते हैं। स्टूडेंट के लिए ब्रह्म मुहूर्त विशेष महत्व रखता है। इसे ध्यान और अध्ययन करने का सबसे उत्तम समय कहा जाता है।

ऐसी ही सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

साइकोलॉजी से जुड़ी 10 इंट्रेस्टिंग बातें